1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के कई हिस्सों में बाढ़, महाराष्ट्र-MP में बारिश, उमस भरी गर्मी से दिल्ली-NCR बेहाल, जानिए कब बरसेंगे बदरा?

देश के कई हिस्सों में बाढ़, महाराष्ट्र-MP में बारिश, उमस भरी गर्मी से दिल्ली-NCR बेहाल, जानिए कब बरसेंगे बदरा?

 Published : Jul 16, 2024 10:54 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 10:57 pm IST

उत्तर प्रदेश और असम के कई जिलों में बाढ़ आई हुई है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश का अलर्ट Image Source : FILE PHOTO

देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और असम में बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। इन राज्यों के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने में लगा हुआ है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार को मौसम उमस भरी गर्मी बनी रही। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली में दो दिन के लिए येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक दो दिन में खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है।

भोपाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश का भी अलर्ट

राजधानी भोपाल समेत बाकी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों में भोपाल में आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी भोपाल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र के इन जिलो में जारी किया गया बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, सतारा और कोल्हापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के इन सभी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई में शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। रायगढ़ में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत