1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व PM मनमोहन सिंह के परिवार में कौन-कौन है? पाकिस्तान में इस जगह पर हुआ था जन्म

पूर्व PM मनमोहन सिंह के परिवार में कौन-कौन है? पाकिस्तान में इस जगह पर हुआ था जन्म

 Published : Dec 26, 2024 11:43 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 12:01 am IST

भारत के पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांसें ली। आइए जानते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन है?

पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन।- India TV Hindi
पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन। Image Source : PTI FILE

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार को दिल्ली में स्थित AIIMS में रात के 9 बजकर 51 मिनट पर उनका निधन हो गया। भारत और दुनिया के सबसे प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों में एक मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक कुल 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने इससे पहले देश के वित्त मंत्री का पद भी संभाला था और देश की आर्थिक नीतियों में बड़ा परिवर्तन किया था।

कहां हुआ था जन्म?

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब के गाह गांव में हुआ था। यह इलाका अब चकवाल, पंजाब (पाकिस्तान) में पड़ता है। उनके पिता का नाम गुरमुख सिंह और माता का नाम अमृत कौर था। जब मनमोहन सिंह काफी छोटे थे तभी उनकी मां की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी दादी ने उनका पालन-पोषण किया। बंटवारे के बाद मनमोहन सिंह का परिवार भारत आ गया। 

कहां से ली शिक्षा?

मनमोहन सिंह की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा पंजाब के जिस इलाके में हुई थी, आज वह पाकिस्तान का हिस्सा है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री और फिर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की थी। आपको बता दें कि मनमोहन सिंहग अपने हिंदी भाषणों को उर्दू लिपि में लिखा करते थे। उर्दू के अलावा वह पंजाबी भाषा की गुरुमुखी लिपी और अंग्रेजी में भी लिखा करते थे।

मनमोहन सिंह के परिवार में कौन-कौन?

डॉ. मनमोहन सिंह का परिवार विभाजन के बाद भारत के पंजाब के अमृतसर में चला आया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह ने साल 1958 में गुरशरण कौर से शादी की थी। जानकारी के मुताबिक, गुरशरण इतिहास की प्रोफेसर और एक लेखिका हैं। उनकी तीन बेटिंयां हैं जिनके नाम- अमृत सिंह, दमन सिंह और उपिंदर सिंह हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत