1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल में ताजा बर्फबारी, शिमला ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ी, अभी ठंड से राहत के आसार नहीं

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, शिमला ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ी, अभी ठंड से राहत के आसार नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2022 12:15 pm IST,  Updated : Jan 23, 2022 12:15 pm IST

उत्तर भारत में बारिश और कोहरे के बीच पहाड़ों पर फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश में  ताजा हिमपात की वजह से राजधानी शिमला में बर्फ की चादर जम गई। पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।

शिमला ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ी- India TV Hindi
शिमला ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ी Image Source : ANI

Highlights

  • मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की
  • 25 जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान
  • बारिश और कोहरे से फसलों नुकसान, किसान चिंति​त

उत्तर भारत में बारिश और कोहरे के बीच पहाड़ों पर फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश में  ताजा हिमपात की वजह से राजधानी शिमला में बर्फ की चादर जम गई। पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, शिकारी देवी, कमरूनाग समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 25 जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को रोहतांग, शिकारी देवी, कमरूनाग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई थी। सोलंगनाला में फाहे गिरे और राजधानी शिमला में हल्की बूंदाबांदी हुई। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची पहाड़ियों में दस सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। पांगी-किलाड़-केलांग और मनाली का मार्ग बार-बार हिमस्खलन व भूस्खलन से अवरूद्ध हो रहा है। रहोली और कडुनाला के बीच में भूस्खलन से मार्ग काफी समय तक बंद हो गया था। दुर्गम पर्यटन क्षेत्र मुल्थान के पहाड़ों पर भी दो दिन पहले हिमपात हुआ है।

 
हाड़ कंपाने वाली ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को हल्की बरसात ने तापमान का गिराने का काम किया। इसके अलावा रविवार की सुबह से भी लगातार बारिश हो रही है। इस कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सर्दी लोगों के लिए सिरदर्दी बनते जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी इस तरह के मौसम से निजात नहीं मिलने वाली है।

बना रहेगा कोहरा और ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में बिहार में बरसात के साथ-साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि  के भी आसार हैं। इस कारण कोहरा एवं ठंड का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। दरअसल, इस बरसात के कारण गेहूं, सरसों की फसल को भारी नुकासन पहुंचने वाला है। इसने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। दिल्ली—एनसीआर में ठंड और शीतलहर से बचने के लिए लोग आग तापते दिखे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत