Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर देशभर में कई कार्यक्रम, राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर देशभर में कई कार्यक्रम, राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Written By: Shailendra Tiwari @@Shailendra_jour Published : Oct 02, 2022 08:41 am IST, Updated : Oct 02, 2022 08:46 am IST

Gandhi Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह राजघाट पहुंचे। उन्होंने गांधी जयंती (Gandh Jayanti) के मौके पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा को श्रद्धांजलि दी है।

Prime Minister Narendra Modi paid tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat on the occasion of Gandhi Ja- India TV Hindi
Image Source : ANI Prime Minister Narendra Modi paid tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat

Highlights

  • पीएम मोदी सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि
  • दिल्ली में सर्व धर्म प्रार्थना का किया गया है आयोजन
  • यूपी के सीएम भी कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

Gandhi Jayanti 2022: आज का दिन भारत के लिए विशेष है। आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर देश में जगह-जगह कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर कोई महात्मा को याद कर रहा है। इसी कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली में आज सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है।

राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई लोगों ने  श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह राजघाट पहुंचे। उन्होंने गांधी जयंती (Gandh Jayanti) के मौके पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने GandhiJayanti पर राजघाट पहुंचकर महात्मा को श्रद्धांजलि दी है। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट पहुंचकर गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। Gandhi Jayanti पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजयघाट पर श्रद्धांजलि दी।

विपक्ष भी पहुंचा राजघाट

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राजघाट पहुंची हैं। सोनिया गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एलओपी राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे ने Gandhi Jayanti के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, कई केन्द्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहने वाले हैं। कार्यक्रम सुबह राजघाट स्थित गांधी समाधि पर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

यूपी के सीएम भी कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

गांधी जयंती पर यूपी में भी कई जगहों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर G.P.O. गांधी प्रतिमा के पास आयोजित पुष्पांजलि/माल्यार्पण कार्यक्रम में सुबह 8:30 बजे भाग लेंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ही हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम में सुबह 8:45 बजे शामिल होंगे। 5 कालिदास मार्ग पर सुबह 10 बजे आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम में भी सीएम शामिल होंगे।

देहरादून के कार्यक्रम में बोले सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज इस अवसर पर कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, यहां पर हम सब ने उन्हें स्मरण किया। जहां बापू जी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया तो वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी , सरलता और ईमानदारी का पाठ पढ़ाया।

हिमाचल प्रदेश में CM जयराम ठाकुर एक कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रशांत किशोर शुरू करेंगे पदयात्रा

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज गांधी जयंती के दिन पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से अपनी ‘जन सुराज’ पदयात्रा शुरू करने वाले हैं। 3500 किलोमीटर की पद यात्रा अगले एक से डेढ़ साल में बिहार के शहर से गांव तक पहुंचेगी। प्रशांत किशोर ने आने वाले 10 वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल करने के संकल्प के साथ जन सुराज अभियान के तहत इस पदयात्रा से जुड़ने की अपील की है।

प्रशांत किशोर ने कहा है कि इस पदयात्रा के तीन मूल उद्देश्य हैं। पहला समाज की मदद से जमीनी स्तर पर सही लोगों को चिन्हित करना, दूसरा उनको एक मंच पर लाने का प्रयास करना और तीसरा स्थानीय समस्याओं और संभावनाओं को बेहतर तरीके से समझना और उनके आधार पर नगरों एवं पंचायतों की प्राथमिकताओं की सूची बनाना व उनके विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करना। पदयात्रा सुबह 11:30 बजे पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होगी।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement