गोवा में आज (शनिवार को) जिला पंचायत की 50 सीटों के लिए मतदान हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, यहां मतदान मतपत्र के जरिए हुआ। इस चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं हुआ। यहां कुल 8 लाख 68 हजार 637 मतदाता हैं, जिनमें 4 लाख 20 हजार 431 पुरुष और 4 लाख 48 हजार 201 महिला मतदाता शामिल हैं। मतगणना 22 दिसंबर को होगी। इससे पहले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। इसके लिए मतदान पहले ही दो चरण में हो चुके हैं।
(इनपुट- सुशील शुक्ला)