1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्राइवेट पार्ट्स में छिपाया 5 करोड़ का सोना, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

प्राइवेट पार्ट्स में छिपाया 5 करोड़ का सोना, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 08, 2026 09:07 am IST,  Updated : Apr 08, 2026 10:05 am IST

बांग्लादेश के रास्ते ये सोना बेंगलुरु एयरपोर्ट तक पहुंचा था। जहां गहन जांच के बाद सोना तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 5 करोड़ का सोना जब्त किया गया है।

जब्त किया गया सोना- India TV Hindi
जब्त किया गया सोना Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से करीब 5 करोड़ की कीमत के सोने के कैप्सूल और बिस्किट जब्त किए गए, जो कि प्राइवेट पार्ट्स में छिपाए गए थे।

पेस्ट के रूप में छिपाया था सोना

पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि उन्होंने बांग्लादेश के रास्ते शहर में यह खेप तस्करी करके लाई थी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने सोने को कैप्सूल और पेस्ट के रूप में छिपा रखा था। पकड़े जाने से बचने के लिए इसे अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट्स में छिपाया हुआ था।

बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका

एयरपोर्ट से सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तस्करी के पीछे के बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। एयरपोर्ट में पहले भी कई बार सोना तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीआरआई और पुलिस की टीम इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

कन्नड़ अभिनेत्री का भी आ चुका है नाम

मालूम हो कि बेंगलुरु एयरपोर्ट में साल 2025 में डीआरआई ने एक चर्चित मामले में एक कन्नड़ अभिनेत्री के पास से करीब 14.2 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ थी, जब्त किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत