1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे भारत के अगले सेनाध्यक्ष, जानें उनके बारे में सबकुछ

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे भारत के अगले सेनाध्यक्ष, जानें उनके बारे में सबकुछ

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 11, 2024 10:58 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 06:25 am IST

भारत के वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने जा रहा है। अब केंद्र सरकार ने नए सेनाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भारतीय थल सेना के नए अध्यक्ष होंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी।- India TV Hindi
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी। Image Source : INDIA TV

भारत में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद भारतीय सेना को भी नया लीडर मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को भारतीय सेना का नया सेनाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। 30 जून की दोपहर से उपेन्द्र द्विवेदी भारतीय सेना की कमान संभाल लेंगे। आपको बता दें कि भारत के वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने जा रहा है। अब उपेन्द्र द्विवेदी उनकी जगह लेंगे।

अभी सेना के उपप्रमुख हैं उपेन्द्र द्विवेदी 

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी PVSM, AVSM वर्तमान में भारतीय थल सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। 30 जून को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे PVSM, AVSM, VSM के रिटायर होने के बाद द्विवेदी उनकी जगह लेंगे। उपेंद्र द्विवेदी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और तीन जीओसी-इन-सी प्रशस्ति कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

कहां-कहां दी है सेवा?

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई, 1964 को हुआ था। उन्हें 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में नियुक्त किया गया था। उन्होंने करीब 40 साल तक विभिन्न कमान, स्टाफ, अनुदेशात्मक और विदेश में नियुक्तियों में कार्य किया है। उपेन्द्र द्विवेदी ने रेजिमेंट (18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स), ब्रिगेड (26 सेक्टर असम राइफल्स), DIG असम राइफल्स (पूर्वी) और  9 कॉर्प्स में सेवाएं दी हैं। उपेंद्र द्विवेदी ने सेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पहले 2022-2024 तक महानिदेशक इन्फेंट्री और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (मुख्यालय उत्तरी कमान) सहित महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है। 

रीवा सैनिक स्कूल से पढ़ाई

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सैनिक स्कूल रीवा, नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने डीएसएससी वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज, महू में भी पढ़ाई की है। उपेंद्र द्विवेदी के पास रक्षा और मैनेजमेंट में एम फिल व सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री हैं।

ये भी पढ़ें- PM मोदी के नए मंत्रिमंडल में 99 प्रतिशत मंत्री हैं करोड़पति, 28 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR


इस तारीख को इटली जाएंगे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने दिया है G-7 का न्योता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत