1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Haryana: गुरुग्राम के बसई गांव में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

Haryana: गुरुग्राम के बसई गांव में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2022 03:18 pm IST,  Updated : Apr 01, 2022 03:35 pm IST

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बसई गांव की झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है।

गुरुग्राम स्थित झुग्गी-झोपड़ी में लगी आग- India TV Hindi
गुरुग्राम स्थित झुग्गी-झोपड़ी में लगी आग Image Source : ANI

Highlights

  • गांव में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में लगी आग
  • आग लगने के कारणों का पता नहीं चला
  • पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में लगी

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बसई गांव की झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग से कितना नुकसान हुआ है अभी  इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं लग पाई है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। आग किस वजह से लगी इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। 

बता दें कि गुरुग्राम में एक ही दिन के भीतर आग लगने की यह दूसरी घटना है। एक अन्य घटना में साइबर सिटी गुरुग्राम के पटौदी चौक इलाके के पास स्थित घर में भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जहां एसी का कंप्रेसर फटने के कारण घर में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 45 साल के एक इलेक्ट्रिशियन की जलकर मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत