1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Haryana News: खेल रही 5 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Haryana News: खेल रही 5 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 27, 2022 08:28 pm IST,  Updated : Jul 27, 2022 08:28 pm IST

Haryana News: पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रवासी मजदूर की पांच साल की बेटी खेल रही थी, तभी अज्ञात शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Haryana News- India TV Hindi
Haryana News Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत
  • पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज
  • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है, जिसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रवासी मजदूर की पांच साल की बेटी खेल रही थी, तभी अज्ञात शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यूपी: 13 वर्षीय छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार 

इससे पहले यूपी में यूपी में एक किशोरी से बलात्कार का मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाली 13 वर्ष की एक छात्रा को आज सुबह अगवा कर एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

अपर पुलिस उपायुक्त (महिला-सुरक्षा) अंकिता शर्मा ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाली छात्रा आज सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी 20 वर्षीय व्यक्ति वहां और उसने छात्रा से कहा कि उसे पंडित ने बताया है कि छोटी बच्ची से पेड़ का पत्ता तुड़वा कर पूजा करो, तुम्हारा भला होगा। उन्होंने बताया कि छात्रा उसकी बातों में आ गई। 

 छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है- पुलिस अधिकारी

उन्होंने बताया कि आरोपी, छात्रा को सेक्टर 32-ए स्थित वेब सिटी के पास ले गया, वहां पर झाड़ियों में जबरन ले जाकर उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह एक मेडिकल स्टोर में काम करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत