1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hemkund Sahib News : कल खुलेंगे सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट, 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गोविंदघाट-जोशीमठ पहुंचे

Hemkund Sahib News : कल खुलेंगे सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट, 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गोविंदघाट-जोशीमठ पहुंचे

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 21, 2022 05:30 pm IST,  Updated : May 21, 2022 05:30 pm IST

Hemkund Sahib News: श्रद्धालुओं का जत्था 22 मई की सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। 

Hemkund Sahib- India TV Hindi
Hemkund Sahib Image Source : SHRI HEMKUND SAHIB YATRA/WEBSITE

Hemkund Sahib News : 22 मई रविवार को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसके तहत शनिवार को पंज प्यारों के नेतृत्व में यात्रा गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का जत्था 22 मई की सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। 

फूलों से भव्य सजावट 

कपाट खुलने से पहले दोनों धामों की फूलों से भव्य सजावट की जा रही है। दो साल बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गोविंदघाट व जोशीमठ पहुंचे

जत्थे में शामिल होने के लिए तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गोविंदघाट व जोशीमठ गुरुद्वारा पहुंचे हैं। इनमें सरदार जनक सिंह व गुरवेंद्र सिंह का जत्था भी शामिल है। ये दोनों जत्थे बीते 20 वर्षों से कपाटोद्घाटन व कपाटबंदी के मौके पर धाम में मौजूद रहते हैं।

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुलेंगे

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी 22 मई को खोले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है और घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालक भी पड़ावों पर पहुंच चुके हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत