1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hyderabad News: मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते हो गया प्यार, 14 साल के लड़के के साथ भागी 31 साल की महिला

Hyderabad News: मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते हो गया प्यार, 14 साल के लड़के के साथ भागी 31 साल की महिला

 Published : Jul 28, 2022 11:21 am IST,  Updated : Jul 28, 2022 11:50 am IST

Heyderabad News: पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपने पड़ोस में बच्चों के साथ मोबाइल फोन पर गेम खेलती थी। वह एक 14 साल के लड़के के प्रति आकर्षित हो गई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी।

Extra Marital Affair- India TV Hindi
Extra Marital Affair Image Source : INDIA TV

Highlights

  • लड़के को उसके माता-पिता को सौंपा, महिला को हिरासत में भेजा
  • बच्चों के साथ मोबाइल फोन पर गेम खेलती थी महिला
  • बच्चे को हैदराबाद ले गई महिला, पति को नहीं थी जानकारी

Hyderabad News: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 31 साल की महिला नाबालिग लड़के के साथ भाग गई। उस लड़के की उम्र महज 14 साल थी और महिला के उस लड़के के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर था। 14 वर्ष के लड़के के साथ भागी महिला 4 बच्चों की मां है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा कस्बे की महिला लड़के को लेकर हैदराबाद भाग गई। उसने बालानगर इलाके में किराए पर मकान लिया था और उसके साथ रह रही थी। पुलिस की एक टीम बुधवार को उन्हें वापस गुडीवाड़ा ले आई। महिला पर अपहरण और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लड़के को उसके माता-पिता को सौंपा, महिला को हिरासत में भेजा

सर्कल इंस्पेक्टर वी. दुर्गा राव ने कहा कि लड़के को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। जबकि महिला को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपने पड़ोस में बच्चों के साथ मोबाइल फोन पर गेम खेलती थी। वह एक 14 साल के लड़के के प्रति आकर्षित हो गई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी। एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में कक्षा 8 का छात्र वो लड़का, नियमित रूप से स्कूल नहीं जा रहा था। पड़ोसी के घर बार-बार आने पर उसके माता-पिता ने उसकी फटकार भी लगाई थी। जब उसने यह बात उसे बताई तो उसने उसके साथ भागने की योजना बनाई।

बच्चे को हैदराबाद ले गई महिला, पति को नहीं थी जानकारी

पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई को महिला उसे हैदराबाद ले गई। उसके पति और बच्चों को उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। चूंकि लड़का भी लापता था। उसके माता.पिता ने पुलिस से संपर्क किया और महिला के शामिल होने का संदेह जताया।

पुलिस ने मोबाइल फोन संकेतों के आधार पर पता लगाया

महिला द्वारा हैदराबाद में लड़के के साथ कुछ दिन बिताने के बाद वह गुडीवाडा वापस जाना चाहता था। जब महिला ने उसे बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो उसने कुछ दोस्तों से संपर्क किया और उनसे आर्थिक मदद की गुहार लगाई। जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने अपने माता-पिता को फोन किया और कहा कि वह वापस आना चाहता है। आंध्र प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर महिला और लड़के की तलाश कर रही पुलिस टीमों ने मोबाइल फोन के संकेतों से उनके स्थान का पता लगाया। मंगलवार रात एक टीम हैदराबाद पहुंची और उन्हें पकड़ लिया। अगले दिन उन्हें गुडीवाड़ा स्थानांतरित कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत