1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विवाह के बाद शिमला पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी का यूं हुआ वेलकम, देखें VIDEO

विवाह के बाद शिमला पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी का यूं हुआ वेलकम, देखें VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 23, 2025 08:45 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 08:48 am IST

शादी की रस्म पूरी कर शिमला अपने आवास होली लॉज पहुंचे विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी का शानदार स्वागत हुआ।

विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी डॉ. अमृत कौर - India TV Hindi
विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी डॉ. अमृत कौर Image Source : PTI

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को दूसरी बार शादी के बंधन में बधे। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. अमृत कौर से शादी रचाई है। इन दोनों का विवाह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर- 11 स्थित एक गुरुद्वारे में संपन्न हुआ।

शादी की रस्म पूरी होने के बाद विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी शिमला के लिए रवाना हुए। यहां सोमवार शाम विक्रमादित्य के आवास होली लॉज में रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। विवाह के बाद शिमला के होली लॉज पहुंचे विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी का शानदार स्वागत किया गया।

निजी रखा गया था शादी का कार्यक्रम

शादी के कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया था, जिसमें परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान के राजसमंद की आमेट रियासत से आने वाली सुदर्शना चूंडावत से हुई थी। मनमुटाव के चलते दोनों का लगभग दो महीने पहले तलाक हो गया था।

विक्रमादित्य सिंह की दूसरी पत्नी अमृत कौर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। दोनों की दोस्ती करीब 8-9 साल पुरानी है, जब विक्रमादित्य सिंह का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था।

शिमला ग्रामीण से विधायक हैं विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिभा सिंह के बेटे हैं, जो वर्तमान में शिमला ग्रामीण से विधायक हैं और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जहां उन्हें मंडी सीट पर भाजपा की कंगना रनौत से शिकस्त मिली थी।

ये भी पढ़ें-

23 महीने बाद जेल से बाहर आने वाले हैं सपा नेता आजम खान, पुत्र और समर्थकों को पुलिस ने रोका

उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का 'खौफ', आज से 7 दिनों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत