1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चमत्कार ने बचा ली कई जानें..., चंबा में लैंडस्लाइड के बाद गांव की ओर बढ़ीं चट्टानें, Video में देखें फिर क्या हुआ

चमत्कार ने बचा ली कई जानें..., चंबा में लैंडस्लाइड के बाद गांव की ओर बढ़ीं चट्टानें, Video में देखें फिर क्या हुआ

 Published : Aug 06, 2025 11:55 am IST,  Updated : Aug 06, 2025 06:49 pm IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा में लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ से चट्टानें गांव की ओर बढ़ रही थीं। तभी एक चमत्कार ने कई जानें बचा ली। Video में देखें क्या हुआ।

himachal pradesh chamba landslide- India TV Hindi
चंबा में पहाड़ पर हुआ लैंडस्लाइड। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन प्राकृतिक आपदाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। अब हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। यहां पहाड़ के ऊपर अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड के बाद चट्टानें नीचे गांव की ओर बढ़ने लगीं। हालांकि, तभी एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसने कई लोगों की जान बचा ली।

कैसे बची लोगों की जान?

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह उपमंडल में उस समय हड़कंप मच गया जब बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला गांव के ऊपर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के बाद चट्टानें तेजी से गांव की ओर लुढ़कीं, लेकिन सौभाग्य से सबसे बड़ी चट्टान ने दिशा बदल ली। चट्टान के दिशा बदलने के कारण गांव के लोगों की जान बच गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

कुल्लू में भी लैंडस्लाइड

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी लैंडस्लाइड हुआ है। कुल्लू के निरमंड में  कई घर और गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र के उरटू गांव के ऊपर, पहाड़ी से मलबा आने के कारण लोग जरूरी सामान निकाल कर अपने घर को खाली कर रहे हैं।

कैलाश मार्ग में अचानक आई बाढ़

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग के तांगलिंग क्षेत्र में भी अचानक बाढ़ आ गई। लगातार बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा मार्ग पर दो अस्थायी पुल बह गए थे। इस घटना के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 413 तीर्थयात्रियों को बचाया है। आईटीबीपी और एनडीआरएफ की खोज एवं बचाव टीमें घटनास्थल पर हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। (रिपोर्ट: सुभाष महाजन)

ये भी पढ़ें- शिमला की पब्बर नदी में कार गिरने से बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत, सामने आया वीडियो

सावधान! उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा स्थगित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत