1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap ki Adalat: हिमंत विश्व शर्मा किस कारण से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल, किया बड़ा खुलासा

Aap ki Adalat: हिमंत विश्व शर्मा किस कारण से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल, किया बड़ा खुलासा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 27, 2023 10:05 pm IST,  Updated : May 27, 2023 11:21 pm IST

मेरे लिए वफादारी किसी परिवार के लिए नहीं होती, वफादारी तो आपकी देश के लिए होती है। आज जो भी कांग्रेस बची है, महात्मा गांधी की वजह से बची है।

हिमंत विश्व शर्मा किस कारण से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल, किया बड़ा खुलासा- India TV Hindi
हिमंत विश्व शर्मा किस कारण से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल, किया बड़ा खुलासा Image Source : INDIA TV

Aap ki Adalat: इंडिया टीवी के शो'आप की अदालत' में इस बार के मेहमान असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता विश्व शर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि ऐसा क्या कारण था कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और बीजेपी में शामिल हुए। रजतजी ने उनसे पूछा कि 'मैंने सुना कि जब आप राहुल गांधी से मिलने गए तो उन्होंने आप से ज्यादा ध्यान अपने कुत्ते पर दिया।' इस पर हिमंत ने खुलासा किया कि उस दिन राहुल गांधी के साथ मीटिंग के दौरान क्या हुआ था, जो वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।

हिमंत ने कहा कि ‘स्टोरी को थोड़ा सही करना होगा। राहुल गांधी हम लोगों को बुलाया, मुझको नहीं बुलाया। किसको बुलाया? तरुण गोगोई को बुलाया। किसको बुलाया? सीपी जोशी को बुलाया, जो अभी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर हैं। मुझको बुलाया और साथ में असम के PCC अध्यक्ष अंजन दत्ता को बुलाया। हम रूम में गए। बातचीत शुरू हुई। बातचीत शुरू होने के 5 मिनट बाद उनका कुत्ता आया और जहां हमारे टेबल पर चाय और बिस्किट रखा था, उसी से कुत्ता भी खाने लगा। तब मैंने तीनों को देखा। तीनों आराम से खा रहे था उसी टेबल से। मैं तो पहली बार गया था। मुझे लगा कि उनके यहां कल्चर ही है कुत्ते के साथ खाने का। मैंने कहा उसमें तो मैं नहीं हो सकता हूं। मैं ऐसे नहीं खा सकता। इसलिए मैंने कहा कि अब दोबारा नहीं आऊंगा।’

'परिवार की वफादारी के लिए कांग्रेस थोड़े ही जॉइन की थी', बोले हिमंत

इसके बाद रजतजी ने पूछा कि 'बाद में राहुल ने उसी कुत्ते के साथ एक वीडियो डाला?' इस पर हिमंत ने कहा कि 'हां, वही कुत्ता था।' तब रजतजी ने फिर पूछा कि 'लेकिन जब उन्होंने वीडियो डाला तो कांग्रेस के लोगों ने लिखा कि ये कुत्ता ज्यादा वफादार निकला?' इस पर असम के सीएम हिमंत ने जवाब दिया कि 'यह वफादारी का हिसाब कहां से आ गया? हम परिवार से वफादारी के लिए पार्टी थोड़े ही जॉइन करते हैं? वफादारी का मतलब क्या है? मुझे कोई तनख्वाह देते हैं क्या ये लोग? इसको थोड़ा सा डिमिस्टिफाई (demystify) रखिए। 

किस वजह से आज बची है कांग्रेस, हिमंत विश्व शर्मा ने बताई वजह

राहुल एक राजनीतिक दल में मेरे कुलीग थे। दूसरे लोगों ने उनसे कुछ उधार लिया होगा। वफादारी को लेकर कांग्रेस के लोगों के दिमाग में क्या है मुझे नहीं पता। मेरे लिए वफादारी किसी परिवार के लिए नहीं होती, वफादारी तो आपकी देश के लिए होती है। आज जो भी कांग्रेस बची है, महात्मा गांधी की वजह से बची है। आप नाम हाईजैक करके बैठे हैं। आज भी राहुल गांधी अपने नाम से गांधी हटा दें, सोनिया गांधी अपने नाम से गांधी काट दें, तो कांग्रेस कहां होगी? टाइटल हाईजैक किया गया है। कांग्रेस महामानव महात्मा गांधी की वजह से है, नहीं तो कहां कांग्रेस है। गांधी परिवार का संबंध महात्मा गांधी से नहीं है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत