1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं ढूंढे मिल रहा BLO तो भी ना लें टेंशन! घर बैठे अपने फोन से झटपट ऐसे भरें SIR का फॉर्म

नहीं ढूंढे मिल रहा BLO तो भी ना लें टेंशन! घर बैठे अपने फोन से झटपट ऐसे भरें SIR का फॉर्म

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 30, 2025 10:32 am IST,  Updated : Nov 30, 2025 10:33 am IST

Special Intensive Revision Form Online: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का फॉर्म अभी तक नहीं भर पाएं हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप BLO की मदद के बिना घर से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। इस खबर में जानिए पूरा प्रोसेस।

sir form online- India TV Hindi
जानें SIR का गणना फॉर्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया। Image Source : PTI

How To Fill SIR Form Online: चुनाव आयोग के निर्देश पर 4 नवंबर 2025 से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का प्रोसेस चल रहा है। इसकी आखिरी तारीख 4 दिसंबर है। SIR का मकसद वोटर लिस्ट को अपडेट करना और फर्जी मतदाताओं की पहचान करके उन्हें सूची से बाहर करना है। यही कारण है कि BLO घर-घर जाकर नागरिकों से उनके गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। लेकिन अगर आप अभी तक अपने BLO से नहीं मिल पाए हैं या किसी वजह BLO आप तक गणना प्रपत्र नहीं पहुंचा पाया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपना SIR वाला फॉर्म पूरी तरह ऑनलाइन भर सकते हैं।

अगर BLO का दिया हुआ फॉर्म नहीं भर पाए तो क्या करें?

टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने फोन से SIR फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। नीचे बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

SIR का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?

सबसे पहले चुनाव आयोग के आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं। यहां Special Intensive Revision (SIR)–2026 पर क्लिक करें। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/Email आईडी/EPIC नंबर से लॉग इन करें और Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।

sir form online process
Image Source : VOTERS.ECI.GOV.INऑनलाइन प्रक्रिया में आपको मतदाता सेवा पोर्टल ऐसा दिखेगा।

फिर अपनी जानकारी में ये चेक करें

  • अब स्क्रीन पर अपना प्रदेश चुनें और EPIC नंबर डालकर सर्च करें।
  • फिर आपके सामने आपकी वोटर डिटेल और BLO की जानकारी दिखेगी।
  • इसमें आप अपना नाम, ईपीआईसी नंबर, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा/लोकसभा क्षेत्र जैसी डिटेल ध्यान से चेक करें।
  • अब आप अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन कीजिए।

नोट:

आपका मोबाइल नंबर, वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी। अगर वह लिंक नहीं है तो ऑनलाइन फॉर्म 8 भरकर मोबाइल नंबर को लिंक करें।

SIR वेरिफिकेशन के तीन ऑप्शन

सिस्टम अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए 3 ऑप्शन देता है:

  • मेरा नाम पिछले SIR की वोटर लिस्ट में मौजूद है।
  • मेरे माता या पिता या दादा या फिर दादी का नाम पिछले SIR की वोटर लिस्ट में मौजूद है।
  • ना तो मेरा नाम और ना ही मेरे माता-पिता का नाम पिछले SIR की सूची में है।

इनमें से सही ऑप्शन चुनकर आगे बढ़ें।

ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त आधार है अनिवार्य

जान लें कि SIR का गणना फॉर्म ऑनलाइन भरते समय आधार कार्ड जरूरी है। आपका नाम आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड में एक ही होना चाहिए। फिर आधार नंबर भरकर OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। ध्यान रहे कि फॉर्म भरते वक्त आधार से लिंक मोबाइल नंबर का आपके पास होना जरूरी है।

फॉर्म सबमिट होने के बाद क्या करें?

जब आपका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा तब आपकी स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा, "आपका गणना फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है." आपको अब SIR 2026 Receiver Slip/Receipt मिल जाएगी। इसको आप डाउनलोड करके आगे के लिए रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ का कहर, 150 से अधिक लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल

"केरल के CM पिनराई विजयन केरल में केंद्र के ‘गुप्त एजेंट’ हैं", केसी वेणुगोपाल के आरोप से सियासत गरमाने के आसार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत