1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज का मौसमः 70 किमी की स्पीड से आंधी, देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश के आसार, जानिए अपने इलाके का हाल

आज का मौसमः 70 किमी की स्पीड से आंधी, देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश के आसार, जानिए अपने इलाके का हाल

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 02, 2026 07:43 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 08:09 am IST

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर 70 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम बदलने से देश में हीटवेव लगभग खत्म हो गई है।

बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
बारिश का अलर्ट Image Source : PTI

नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में मौसम बदलने से करोड़ों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक देश के उत्तरी, मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान आंधी के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है।

यहां पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और माहे में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। कुछ जगहों पर 70 किमी की स्पीड से आंधी चल सकती है। मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और वेस्ट मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और ओले गिरने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और वेस्ट राजस्थान में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अनुमान लगाया है। 2 से 5 जून के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर 70 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

देश में तापमान कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने बताया कि इस हफ़्ते उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 4-6°C तक बढ़ सकता है। 5 जून तक महाराष्ट्र के तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की गिरावट हो सकती है। गुजरात में 3 से 7 जून के दौरान धीरे-धीरे 2-4°C तापमान गिर सकता है। 7 जून 2026 तक देश के बाकी हिस्सों में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दोपहर से शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C से 38°C और 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर तापमान नॉर्मल के करीब रहेगा। बुधवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

ये भी पढ़ेंः भारत खरीदेगा 114 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ रुपये का रक्षा सौदा, सरकार ने लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी किया

'क्या गारंटी है कि नीट री-एग्जाम का पेपर लीक नहीं होगा?', दिग्विजय सिंह और रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से पूछे सख्त सवाल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत