1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'क्या गारंटी है कि नीट री-एग्जाम का पेपर लीक नहीं होगा?', दिग्विजय सिंह और रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से पूछे सख्त सवाल

'क्या गारंटी है कि नीट री-एग्जाम का पेपर लीक नहीं होगा?', दिग्विजय सिंह और रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से पूछे सख्त सवाल

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 01, 2026 10:35 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 10:40 pm IST

NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले पर सोमवार को संसद की स्थायी समिति की बैठक हुई। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में NTA चैयरमैन और हायर एजुकेशन सेक्रेटरी से सख्त सवाल पूछे गए हैं।

neet paper leak parliament standing committee meeting- India TV Hindi
नीट पेपर लीक पर सख्त सवाल। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर हंगामे के बीच शिक्षा मंत्रालय की संसद की स्टैंडिंग कमेटी की अहम बैठक हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में NTA चैयरमैन और हायर एजुकेशन सेक्रेटरी को सख्त सवालों का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष-विपक्ष के सांसद एकजुट थे। सबका कहना था कि, ये बच्चों के भविष्य का मामला है, ये दलगत राजनीति से ऊपर है। 

बैठक में क्या पूछा गया?

सामने आई जानकारी के अनुसार, स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने NTA चैयरमैन और हायर एजुकेशन सेक्रेटरी दोनों ही अधिकारियों से पूछा कि "इसकी क्या गारंटी है कि 21 जून को होने वाला एग्जाम (नीट की परीक्षा) लीक नहीं होगा?" इस पर दोनों ने कहा कि "हमारी नजर में पहले जो भी खामियां आईं और जो बदलाव करने से सुधरेंगी, वो सारे कदम हमने उठाए हैं। दोबारा एग्जाम के लिए हमको 5 महीने का वक़्त लगता है, लेकिन हम 37 दिनों में ही करा रहे हैं।" इस पर दिग्विजय ने कहा कि "पहले भी एग्जाम लीक हुआ, तब भी आपने यही कहा था। 21 तारीख का एग्जाम लीक नहीं होगा इसकी गारंटी लेंगे?" इस पर रविशंकर प्रसाद ने भी अपनी बात रखी और पूछा कि "आप लोग कह रहे हैं कि लीक नहीं होगा तो क्या लिखित गारंटी देंगे आप दोनों?"

कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट पर भी सवाल

जानकारी के मुताबिक, स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह इसके साथ ही अगले साल कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि "आज के दौर में हैकिंग आम है, ऐसे में सीबीटी से लीक नहीं होगा ये कैसे तय करेंगे?" इस पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि "इसके लिए हमने एक विशेष कमेटी का गठन किया है, जो 3 महीने में रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट आने पर विस्तार से चर्चा कर पाएंगे।" इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि "सरकार अगर गंभीरता से इसकी मोनिटरिंग कर रही है, छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है तो अच्छी बात है, लेकिन आप लोगों को आगे करके वो सिर्फ टालमटोल करना चाह रही है, तो अंजाम आप लोगों को भुगतना होगा।"

बैठक के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा- "हमें विश्वास है कि चूंकि प्रधानमंत्री ने स्वयं इस मामले की जिम्मेदारी ली है, इसलिए इसे हर तरह से सफलतापूर्वक सुलझाया जाएगा।"

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक मामला: SC ने NTA को लगाई फटकार, बोला एनटीए-2027 से CBT मोड में होंगी परीक्षाएं

NEET-UG परीक्षा में सुधार के लिए दिए गए 101 सुझाव, NTA ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत