1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update Today: दिल्ली समेत इन शहरों में धुंध-सर्दी का डबल अटैक! यहां होगी बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update Today: दिल्ली समेत इन शहरों में धुंध-सर्दी का डबल अटैक! यहां होगी बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 19, 2025 08:51 am IST,  Updated : Nov 19, 2025 08:51 am IST

IMD Weather Predictions: दिल्ली समेत देश के तमाम इलाकों में आज मौसम कैसा रहने वाला है, ठंड कितनी बढ़ेगी और क्या बारिश के भी आसार बन रहे हैं? देखिए मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की है?

Weather Update Today- India TV Hindi
मौसम विभाग ने आज के मौसम के लिए क्या पूर्वानुमान लगाया है? Image Source : PTI

Weather Predictions Today: नवंबर महीना बीतने के साथ ही मौसम में ठंड बढ़ने का एहसास होने लगा है। इस बीच, दिल्ली में धुंध और सर्दी का डबल अटैक हुआ है। आज (बुधवार को) सुबह दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह धुंध की चादर छाई दिखाई दी। इंडिया गेट, राजघाट और कर्तव्य पथ पर भी धुंध के कारण विजिबिलिटी कम नजर आई। इसके अलावा, दिल्ली की हवा भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। उधर, IMD ने सर्दी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस खबर में पढ़िए मौसम का लेटेस्ट अपडेट।

किन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 24 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, 19 से 22 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की बूंदें आसमान से गिर सकती हैं। इससे हवा मे नमी बढ़ सकती है।

भारत में कहां हो सकता है शीत लहर का प्रकोप?

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 और 20 नवंबर को शीत लहर चल सकती है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19-20 नवंबर और मध्य महाराष्ट्र में 19 नवंबर को कुछ इलाकों पर शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है।

दिल्ली में कैसी हवा की हालत?

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में एक्यूआई 356 दर्ज किया गया था जो ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में आता है। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के मुताबिक, 5 निगरानी केंद्रों ने AQI को ‘गंभीर’ कैटेगरी में बताया, जबकि 29 केंद्रों ने 300 से 400 के बीच AQI बताया जो ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में है। सोमवार को दिल्ली के बवाना- 419, नरेला- 405, जहांगीरपुरी- 404, वजीरपुर- 402 और रोहिणी- 401 AQI दर्ज किया गया।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को ED ने किया गिरफ्तार, साकेत कोर्ट में हुई पेशी

कौन है अनमोल बिश्नोई जिसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है, किन मामलों में थी तलाश? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत