1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर और यूपी में फिर बढ़ रहा तापमान, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर और यूपी में फिर बढ़ रहा तापमान, जानें अपने राज्य का हाल

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 12, 2023 07:48 am IST,  Updated : May 12, 2023 07:48 am IST

मौसम विभाग द्वारा जारी डेटा के मुताबिक गुरुवार को देश के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं आने वाले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ने की संभावना है।

IMD Weather Forecast Temperature increase in delhi ncr and uttar pradesh rianfall prediction for the- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में फिर बढ़ रहा तापमान Image Source : PTI

IMD Weather Forecast: देश के ज्यादातर हिस्सों में मई महीने की शुरुआत में खूब बारिश देखने को मिली थी। इस कारण मौसम सुहाना हो गया और हवा ठंडी हो गई थी। हालांकि बीते कुछ दिनों में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। मौसम विभाग द्वारा जारी डेटा के मुताबिक गुरुवार को देश के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं आने वाले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ने की संभावना है। आज यानी 12 मई के दिन राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम साफ रहेगा व तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना बनी हुई है। 

तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार 13 मई से 15 मई तक कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। दिल्ली में शुक्रवार के दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही राजस्थान में आज हीटवेव और आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान जैसलमेर, बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार के दिन मोचा चक्रवात तेज होगा। विभाग द्वारा मछुआरों, जहाजों, नावों को रविवार तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। इस चक्रवात के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं नागालैंड, मणिपुरा और असम में भी रविवार के दिन बारिश की संभावना जताई गई है और कहा गया है कि 13 मई को तूफान पीक पर रहेगा। इस दौरान यूपी में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि धीरे धीरे राज्य के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत