1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर कम, जानें यूपी में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर कम, जानें यूपी में कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 21, 2025 08:40 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 08:40 am IST

दिल्ली-एनसीआर में ठंड से लोगों को राहत मिली है। एक तरफ जहां बीते दिनों घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोग झेल रहे थे। वहीं दूसरी तरफ अब तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इस कारण ठंड का असर अब कम होने लगा है।

IMD Weather Forecast Today delhi ncr weather forecast up weather news- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर कम Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड का दौर जारी है। सुबह और रात के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोपहर के समय निकलने वाली धूप से लोगों को काफी राहत मिल रही है। हालांकि इस बीच उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल बीते कुछ दिनों से प्रदेश के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है और ठंड में भी कमी आने लगी है। बता दें कि केवल उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है और ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। वहीं राजधानी दिल्ली व एनसीआर में कोहरा भी अब खत्म हो चुका है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी यूपी के हिस्सों में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। बता दें कि राज्य में मंगलवार को 20-30 घंटा किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बता दें कि यूपी में ठंड का असर अब कम हने लगा है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में राज्य में बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान लगाया गया है। ऐसे में बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके बाद फिर से ठंड के स्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

बता दें कि दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, पंजाब समेत अन्य कई राज्यों में ठंड का दौर जारी है। हालांकि ठंड का प्रकोप अब कम जरूर होने लगा है और घने कोहरे से लोगों को राहत मिल रही है। बता दें कि बीते कई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल रहा था और लगातार कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही थी। हालांकि अब कड़ाके की ठंड का असर कम होने लगा है। सुबह और रात के वक्त तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिल रही है। लेकिन दोपहर के वक्त तापमान में होने वाली बढ़ोत्तरी से लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा भी अब खत्म हो चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत