1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में फिर बारिश, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ का कहर, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में फिर बारिश, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ का कहर, जानें अपने राज्य का हाल

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 26, 2024 07:29 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 07:29 am IST

दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत बारिश से हुई। मॉनसून का असर महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। गुजरात में आई बाढ़ के कारण एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

IMD Weather Forecast Today delhi weather news up weather forecast bihar ka Mausam Maharashtra weathe- India TV Hindi
आज का मौसम Image Source : PTI

आज का मौसम 26 जुलाई 2024: सावन आने के बाद देशभर के कई राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली से मुंह फुलाकर बैठे बादल अब राजधानी में जमकर बरस रहे हैं। हालांकि उसके बाद भी दिल्ली के कुछ इलाकों में उमस अभी भी बरकरार है। वहीं पहाड़ों की बात करें तो यहां मौसम खतरनाक रूप लेता दिख रहा है। उत्तराखंड हो या हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। जिसकी वजह से वहां का जनजीवन प्रभावित हुआ है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में बारिश 

सावन के महीने की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी दिल्ली में और एनसीआर इलाके में बारिश ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह भी बारिश के साथ हुई। मौसम में ठंड का असर देखने को मिल रहा है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिस कारण देहरादून में शुक्रवार को स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 

महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का कहर

पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक जहां लोगों को बारिश की उम्मीद थी, वहीं बारिश अब लोगों को परेशान करने लगी है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने मुंबई, पालघर, ठाणे और रत्नागिरी में तेज बरसात की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। बारिश का असर ट्रैफिक पर भी पड़ रहा है। ट्रेनों की स्पीड कम हो गई है। कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया तो कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। 

इन राज्यों में मॉनसून का रौद्र अवतार

महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु में मॉनसून अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। राज्य अलग-अलग हैं लेकिन सभी स्थानों पर लगभग एक जैसी ही तस्वीर है। हर जगह बारिश की मार और बाढ़ का कहर लोगों को देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में पुणे शहर टापू बन गया है। कोल्हापुर में सबकुछ डूब गया है। रायगड़ में बारिश का पानी सैलाब बनकर तबाही मचा रहा है। मुंबई की सड़कें जलमग्न हो चुकी है। नवी मुंबई के हालात भी ऐसे हैं। इस कारण नदी के किनारे की दुकानें, सड़क पर खड़ी गाड़ियां डूब चुकी हैं और मेट्रो के अंदर तक पानी भर गया है। 

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

बता दें कि महाराष्ट्र के अलावा गुजरात में भी हालात खराब हैं। सूरत शहर और पंचमहल में मॉनसून का बुरा असर देखने को मिल रहे हैं। बाढ़ के कारण कई गांवों से संपर्क टूट चुका है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई सड़कों को बंद करना पड़ गया है। बता दें कि आज गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत