1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, जानें कैसा रहेगा तापमान

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, जानें कैसा रहेगा तापमान

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 16, 2025 07:30 am IST,  Updated : Jan 16, 2025 07:32 am IST

दिल्ली-एनसीआर में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां गुरुवार की सुबह बारिश देखने को मिली। इस कारण दिल्ली एनसीआर का मौसम बदल गया है। एक तरफ जहां घना कोहरा होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। वहीं दूसरी तरफ बारिश के बाद से कोहरे का नामों-निशान नहीं दिख रहा।

IMD Weather Forecast Today Rain changed the weather in Delhi know the condition of other states- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज Image Source : PTI

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने गजब की पलटी मारी है। दरअसल दिल्ली-एनसीआर में आधी रात के बाद से ही बारिश जारी है। हालांकि सुबह के वक्त तक बारिश रुक गई। मौसम विभाग ने पहले भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। इसके बाद से ठंड और हवाओं का दौर शुरू हो गया। बता दें कि आज कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बारिश हो जाने के बाद अब कोहरा के होने की संभावना कम है। वहीं दिल्ली, यूपी और राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज सुबह के समय एक से दो बार हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 17 और 18 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिलेगा। बता दें कि इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 19 और 20 जनवरी को कोहरा हल्का रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यूपी और राजस्थान का मौसम

उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दसूरी तरफ आज यूपी में बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो 16 जनवरी को उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। बता दें कि राजस्थान में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत