1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली समेत 12 राज्यों में छाया घना कोहरा, कई स्थानों पर विजिबिलिटी 0, जानें अपने इलाके के मौसम का ताजा हाल

दिल्ली समेत 12 राज्यों में छाया घना कोहरा, कई स्थानों पर विजिबिलिटी 0, जानें अपने इलाके के मौसम का ताजा हाल

 Published : Dec 25, 2023 08:06 am IST,  Updated : Dec 25, 2023 08:25 am IST

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में सोमवार को ठंड का प्रकोप बरकरार रहा और छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा। यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा।

12 राज्यों में छाया घना कोहरा- India TV Hindi
12 राज्यों में छाया घना कोहरा Image Source : PTI

IMD Weather Update: दिल्ली,हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने एक्स हैंडल पर बताया कि सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा और चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, पूर्वी एमपी, बिहार, ओडिशा, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा जा रहा है। 

यहां पर दर्ज की गई शून्य विजिबिलिटी 

 मौसम विभाग की तरफ से एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली आईजीआई हवाईअड्डे पर शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर और पटियाला में  विजिबिलिटी-0, चंडीगढ़-500, दिल्ली (पालम)-0, दिल्ली (सफदरजंग)-200, राजस्थान के गंगानगर-0, बीकानेर-200, चूरू और जैसलमेर-500,अजमेर-200, यूपी के झांसी-500 मीटर दर्ज की गई।

इन राज्यों में घना कोहरा छाया

इसके अलावा पूर्वी यूपी के वाराणसी-200, लखनऊ-500, मध्य प्रदेश के ग्वालियर-0, सतना-500, पटना और पूर्णिया-500 , ओडिशा के झारसुगुड़ा और पुरी-500; नागपुर-500 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। इन सभी जगहों पर मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। मणिपुर, असम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ रहा है।

10 डिग्री से नीचे है तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6-9° C के बीच है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल  में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों में कड़ाके की सर्दी से अभी राहत मिलने वाली नहीं है।

यहां देखे मौसम के सभी अपडेट्स- मौसम का हाल

 

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। इसने कहा कि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 

कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत

बता दें कि राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सीकर जिले का फतेहपुर न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं अलवर में न्यनूतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की भी संभावना है। वहीं 31 दिसंबर से प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत