1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMO 2022: इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलम्पियाड में भाग लेने गई भारतीय टीम, नॉर्वे में हो रहा आयोजन

IMO 2022: इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलम्पियाड में भाग लेने गई भारतीय टीम, नॉर्वे में हो रहा आयोजन

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 11, 2022 07:30 am IST,  Updated : Jul 11, 2022 08:05 am IST

IMO 2022: भारतीय टीम के 6 छात्र 9 से 16 जुलाई तक इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलम्पियाड में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस ओलम्पियाड में सऊदी अरब, ताइवान समेत कई अन्य देश भी भाग ले रहे हैं, जिनका भारतीय टीम से सामना होगा।

Indian Team in International Mathematical Olympiad- India TV Hindi
Indian Team in International Mathematical Olympiad Image Source : TWITTER/@HBCSE_TIFR

Highlights

  • नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हो रहा है आयोजन
  • भारतीय टीम में शमिल हैं 6 सदस्य
  • 9 से 16 जुलाई तक होगा आयोजन

IMO 2022: इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलम्पियाड-2022 का आयोजन नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित हो रहा है। इसमें भारत भी भाग ले रहा है। भारत की तरफ से 6 छात्र का चयन हुआ है, जो इस ओलम्पियाड में भाग लेंगे। HBCSE TIFR ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि भारतीय टीम के ये 6 छात्र 9 से 16 जुलाई तक इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलम्पियाड में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस ओलम्पियाड में सऊदी अरब, ताइवान समेत कई अन्य देश भी भाग ले रहे हैं, जिनका भारतीय टीम से सामना होगा।

Indian Team in International Mathematical Olympiad
Image Source : TWITTER/@HBCSE_TIFRIndian Team in International Mathematical Olympiad

HBCSE TIFR ने ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय टीम की तरफ से 6 छात्र इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जिनके नाम प्रांजल, अतुल, अर्जुन, आदित्य, वेदांत, कौस्तव हैं। भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए HBCSE TIFR ने इनकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक ट्वीट करते हुए लिखा कि हम भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हैं। 9 से 16 जुलाई 2022 तक ओस्लो, नॉर्वे में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलम्पियाड में हिस्सा लेने वाली टीम। 

अंतर्राष्ट्रीय बायलॉजी ओलम्पियाड में भी हिस्सा ले रहा भारत‌

वहीं इसके साथ ही येरेवान, आर्मीनिया ने आयोजित हो रही इंटरनेशनल बायलॉजी ओलम्पियाड में भी चार सदस्यीय भारतीय टीम हिस्सा ले रही है। इस टीम में एक एक छात्रा समेत चार भारतीय छात्र दमखम दिखाएंगे। टीम में अमृतांश निगम, प्राची जिंदल, मयंक पंधारी, रोहित पांडा शमिल हैं। इसका आयोजन 10 जुलाई से 18 जुलाई तक होगा।

अंतर्राष्ट्रीय कैमेस्ट्री ओलम्पियाड में भी गई है भारतीय टीम  

इसके साथ ही तियांजिन, चीन में आयोजित हो रहे 54 वें इंटरनेशनल कैमेस्ट्री ओलम्पियाड में भी भारतीय टीम हिस्सा लेने गई है। यह ओलम्पियाड 10 से 18 जुलाई तक चीन में होगा।  

जानिए किस तरह से लेते हैं हिस्सा 

इंटरनेशनल ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए आपको कई प्रतियोगितों को जीतकर आना होता है। स्कुल लेवल से शुरू होती हुई यह प्रतियोगिता आपको इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचाती है। लेकिन इसमें मुख्यतः तीन स्तर होते हैं। सबसे पहले आपको अपने राज्य फिर देश और इसके बाद ही इंटरनेशनल लेवल पर खेलना होता है। भारत की तरफ से हर वर्ष 6-10 छात्रों की टीम इन ओलम्पियाड में हिस्सा लेने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाती हैं। जहां इनका सामना दुनियाभर के देशों के छात्रों से होता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत