1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'IndAus ECTA': 5 साल में 10 लाख नौ​करियां देगी मोदी सरकार, जानिए मंत्री पीयूष गोयल ने क्या कहा?

'IndAus ECTA': 5 साल में 10 लाख नौ​करियां देगी मोदी सरकार, जानिए मंत्री पीयूष गोयल ने क्या कहा?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2022 12:03 pm IST,  Updated : Apr 02, 2022 12:13 pm IST

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम अगले 4-5 वर्षों में भारत में 1 मिलियन यानी 10 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद करते हैं। आने वाले समय में भारतीय शेफ और योग प्रशिक्षकों के लिए कई नए अवसर खुलेंगे।

Piyush Goyal- India TV Hindi
Piyush Goyal Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम अगले 4-5 वर्षों में भारत में 1 मिलियन यानी 10 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद करते हैं। आने वाले समय में भारतीय शेफ और योग प्रशिक्षकों के लिए कई नए अवसर खुलेंगे। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर वर्चुअल हस्ताक्षर समारोह में गोयल ने का कि हमने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा संस्थानों के सहयोग पर भी चर्चा की है।

वर्क एंड हॉलिडे वीजा उपलब्ध कराएंगे: गोयल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में 1 लाख से अधिक भारतीय छात्र रह रहे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि हम पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्क और हॉलिडे वीजा व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं। भारतीय छात्रों के लिए, विशेष रूप से एसटीईएम स्नातकों के लिए 2 से 4 वर्षों के बीच अध्ययन के बाद का कार्य वीजा उपलब्ध होगा। 

5 साल में ऑस्ट्रेलिया से दोगुना बढ़ाएंगे व्यापार

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि हम व्यापार बाधाओं को दूर कर रहे हैं, जिससे भविष्य में व्यापार दोगुना हो जाएगा। इसमें श्रम-उन्मुख क्षेत्रों के लिए काफी संभावनाएं होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते से अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 27 बिलियन डॉलर से लगभग 45-50 बिलियन डॉलर तक ले जाने की उम्मीद है। गोयल ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया नेचुरल पार्टनर हैं, जो लोकतंत्र, कानून के शासन और पारदर्शिता के साझा मूल्यों से जुड़े हैं। 2 भाइयों की तरह 2 राष्ट्रों ने महामारी में एक-दूसरे का सहयोग किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत