1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Independence Day: अस्पताल की छत पर तिरंगा लगाने गए डॉक्टर, करंट लगने से हुई मौत

Independence Day: अस्पताल की छत पर तिरंगा लगाने गए डॉक्टर, करंट लगने से हुई मौत

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 15, 2022 11:05 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 12:00 am IST

Independence Day: अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को हीरानगर अस्पताल भेज दिया।

Independence Day- India TV Hindi
Independence Day Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • डॉक्टर पवन कुमार की मौत हो गई
  • चडवाल क्षेत्र के निवासी थे डॉक्टर
  • शव को हीरानगर अस्पताल भेजा गया

Independence Day: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक अस्पताल की छत पर सोमवार को राष्ट्रध्वज फहराते समय बिजली का करंट लगने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरिया चक में सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की छत पर 11 किलोवाट की बिजली लाइन की चपेट में आने से डॉक्टर पवन कुमार की मौत हो गई। 

करंट लगने से जिस डॉक्टर की मौत हुई है, वह चडवाल क्षेत्र के निवासी थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को हीरानगर अस्पताल भेज दिया।

Independence Day in Jammu Kashmir
Image Source : INDIATVIndependence Day in Jammu Kashmir

डल झील पर 7500 वर्ग फुट का तिरंगा फहराया गया

वहीं, जम्मू-कश्मीर की डल झील पर 7,500 वर्ग फुट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डल झील का दौरा किया और शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में डल झील के किनारे प्रदर्शित 7500 वर्ग फुट के तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा, "अपने प्रिय तिरंगे को सलाम करना मेरे लिए खुशी का क्षण था।" उपराज्यपाल ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जम्मू-कश्मीर 'हर घर तिरंगा' उत्सव के तहत इतने विशाल आयामों के राष्ट्रीय ध्वज की मेज़बानी कर रहा है।" 

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश का प्रसार करते हुए, भारत पर्यटन, उत्तरी क्षेत्र के सहयोग से हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिंग (एचएमआई) के एक दल ने डल झील के किनारे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समूह का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन जय किशन ने किया था। भारत छोड़ो आंदोलन के 80 साल पूरे होने के मौके पर 08 अगस्त को श्रीनगर पहुंचने से पहले तिरंगे को दार्जिलिंग में प्रदर्शित किया गया था। टीम एचएमआई ने पहले अप्रैल 2021 में हिमालय के सिक्किम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत