1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आतंकी हमले का जवाब युद्ध की तरह देंगे, भविष्य के लिए याद रखे दुश्मन देश', भारत सरकार का बड़ा बयान

'आतंकी हमले का जवाब युद्ध की तरह देंगे, भविष्य के लिए याद रखे दुश्मन देश', भारत सरकार का बड़ा बयान

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 10, 2025 03:54 pm IST,  Updated : May 10, 2025 04:42 pm IST

भारत दुश्मन देश पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर निशाना बना रहा है। पीओके में आतंकी कैंप को नष्ट करने के बाद भारत अब पाकिस्तान में घुस कर उनके एयरबेस को तबाह कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : FILE PHOTO

भारत-पाकिस्तान हमलों के बीच भारत सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, मोदी सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। उसी के अनुसार आतंक फैलाने वाले दुश्मन देश को युद्ध की तरह जवाब दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री और अजीत डोभाल के संग की बैठक

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी अपने आवास पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक शनिवार की सुबह पाकिस्तान के चार एयरबेसों पर भारत के हमले के बाद हुई।

भारत ने पाक के इन सैन्य ठिकानों को किया ध्वस्त

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारतीय लड़ाकू विमानों से हवाई हथियारों का उपयोग करके रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ पसरूर और सियालकोट विमानन ठिकानों के रडार स्थलों पर सटीक हमले किए गए ।

आतंक के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने पाकिस्तान के आतंक की फैक्ट्री को खत्म करने के लिए 7 मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कार्रवाई की है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ये कार्रवाई अभी जारी है। भारत ने इस ऑपरेशन में पाक के आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं। इनमें जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT), और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन के आकाओं और सरगनाओं को निशाना बनाया गया। उनके टेरर कैंप को ध्वस्त कर दिया गया।

भारत ने पाक के कई सैन्य ठिकानों को उड़ाया

भारत पाकिस्तान के बीच अब हवाई हमले और गोलीबारी पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गए हैं। भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को उड़ा दिया है। भारत ने पाकिस्तान के हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है।

पाकिस्तानी हमलों को भारत ने किया नाकाम

पाकिस्तान भारत के कई शहरों में ड्रोन भेज रहा है। भारत इन ड्रोनों को हवा में ही मार गिरा दे रहा है। इसके साथ ही भारत ने कई पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिराया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत