1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोलीबारी के बीच जम्मू का जायजा लेने निकले CM उमर अब्दुल्ला, X पर दी जानकारी

गोलीबारी के बीच जम्मू का जायजा लेने निकले CM उमर अब्दुल्ला, X पर दी जानकारी

 Published : May 09, 2025 07:04 am IST,  Updated : May 09, 2025 07:26 am IST

जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। हालांकि, इस बीच प्रदेश के CM उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को जम्मू का जायजा लेने निकले हैं।

जम्मू जाएंगे CM उमर अब्दुल्ला।- India TV Hindi
जम्मू जाएंगे CM उमर अब्दुल्ला। Image Source : PTI

पाकिस्तानी सेना द्वारा गुरुवार की रात जम्मू क्षेत्र में बड़े स्तर पर हमला किया गया है। पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों की मदद से जम्मू में हमला किया लेकिन भारतीय सेना ने एयर डिफेंस की मदद से इन सभी को नष्ट कर दिया है। इस दौरान पूरे जम्मू क्षेत्र में ब्लैक आउट कर दिया गया था। अब शुक्रवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू में स्थिति का जायजा लेने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है।

क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को सुबह-सुबह X पर ट्वीट कर के बताया- "कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों पर हुए असफल पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए अब जम्मू जा रहा हूं।"

पाकिस्तान के 50 से अधिक ड्रोन मारे गए

गुरुवार की रात पाकिस्तान ने LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में स्वार्म ड्रोन भेजने का असफल प्रयास किया था। उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया है।

पाक के तीन लड़ाकू विमान गिराए गए

पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय क्षेत्र में 100 से अधिक मिसाइल दागे गए थे। उन सभी मिसाइलों को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमानों को एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया है। इसके अलावा पाकिस्तान के AWACS सिस्टम को भी भारतीय सेना ने बर्बाद कर दिया है।

ये भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान के घमंड को किया चकनाचूर, 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए, इन जगहों पर की कार्रवाई

भारत के जवाब से दहला पाकिस्तान, PoK के कई इलाकों में इमरजेंसी घोषित, कोटली में जबरदस्त नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत