1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमृतसर में FICCI FLO के समागम में मुख्य अतिथि बने रजत शर्मा, छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए

अमृतसर में FICCI FLO के समागम में मुख्य अतिथि बने रजत शर्मा, छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Feb 19, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 07:56 pm IST

FICCI FLO अमृतसर की तरफ एक विशेष समागम का आयोजन करवाया गया जिसमें रजत शर्मा विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए।

इंडिया टीवी के प्रधान संपादक रजत शर्मा। - India TV Hindi
इंडिया टीवी के प्रधान संपादक रजत शर्मा। Image Source : INDIA TV

सोमवार को FICCI FLO अमृतसर द्वारा एक विशेष समागम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में इंडिया टीवी चैनल के अध्यक्ष और प्रधान संपादक रजत शर्मा विशेष अतिथि रूप में पहुंचे। इस अवसर पर FICCI FLO अमृतसर की चेयरपर्सन हिमानी अरोड़ा व उनकी टीम द्वारा मुख्य अतिथि रजत शर्मा का स्वागत किया गया। रजत शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले अनेक विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।

कार्यक्रम में रजत शर्मा का सम्मान

दरअसल, FICCI FLO (women wing of the Federation of Indian Chamber of Commerce & Industry ) अमृतसर की तरफ एक विशेष समागम आयोजित करवाया गया था जिसमें रजत शर्मा विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम में FICCI FLO अमृतसर की चेयरपर्सन हिमानी अरोड़ा व उनकी टीम ने रजत शर्मा का स्वागत किया व ज्योति प्रज्वलन करवाया गया। फिक्की फ्लो द्वारा रजत शर्मा को सम्मानित भी किया गया। 

रजत शर्मा ने दिए सवालों के जवाब

FICCI FLO की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन हिमानी अरोड़ा द्वारा अपनी अदालत लगाकर रजत शर्मा पर सवालों की बौछार की गई। रजत शर्मा ने सभी सवालों का जवाब दिया गया। कार्यक्रम के अंत में हल्का नॉर्थ से आप विधायक कंवर विजय प्राप्त सिंह व जर्नलिज्म कर रहे विद्यार्थीयों द्वारा दिए गए कई सवाल भी हिमानी अरोड़ा ने पूछे जिसका रजत शर्मा ने एक-एक कर के जवाब दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत