1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय वायुसेना का बड़ा फैसला, सभी सामान भारत में बनाने की तैयारी, जानें कब तक पूरा होगा काम

भारतीय वायुसेना का बड़ा फैसला, सभी सामान भारत में बनाने की तैयारी, जानें कब तक पूरा होगा काम

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 04, 2024 08:12 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 08:30 pm IST

भारतीय वायुसेना का बड़ा फैसला, सभी सामान भारत में बनाने की तैयारी, जानें कब तक पूरा होगा काम

भारतीय वायुसेना।- India TV Hindi
भारतीय वायुसेना। Image Source : IAF

पूरी दुनिया में इस वक्त उथल-पुथल के हालात हो रहे हैं और दुनिया दो गुटों में बंटती हुई नजर आ रही है। ऐसे समय में भारत की ओर से भी भविष्य की स्थित को ध्यान में रखते हुए एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय वायुसेना भी बड़ा फैसला किया है। वायुसेना अपनी जरूरत का सभी सामान भारत में ही बनाने पर विचार कर रही है। इस काम को पूरा करने के लिए वायुसेना ने समय भी तय किया है।

2047 तक सभी उत्पादन भारत में करने पर विचार

दरअसल, भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। वायुसेना दिवस से कुछ ही दिन पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में भू-राजनीतिक तनावों और संघर्षों पर चर्चा की। इस दौरान वायुसेना के प्रमुख ने कहा कि  भविष्य की किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए स्वदेशी हथियार प्रणालियों का होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना 2047 तक अपने सभी सामान का उत्पादन भारत में ही करने पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है।

चीन एलएसी पर तेजी से निर्माण कर रहा

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन का भी जिक्र किया है। उन्होंने  कहा कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर बुनियादी ढांचे का निर्माण काफी तेजी से कर रहा है। चीन खासकर लद्दाख सेक्टर में ये काम ज्यादा कर रहा है।

एस-400 पर भी दिया अपडेट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए वायुसेना प्रमुख ने बताया कि रूस ने भारत को एस-400 मिसाइल सिस्टम की तीन यूनिट की आपूर्ति कर दी है। रूस ने अगले साल तक एस-400 की बाकी दो यूनिट की आपूर्ति करने का वादा किया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- इजरायल ने भारत के 'नक्शे' के साथ कर दी बड़ी गड़बड़, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान, जानें आखिर क्यों जा रहे पड़ोसी देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत