1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उड़ान भरने के बाद वायुसेना का सुखोई-30 MKI फाइटर जेट रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन शुरू

उड़ान भरने के बाद वायुसेना का सुखोई-30 MKI फाइटर जेट रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन शुरू

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 05, 2026 09:37 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 12:10 am IST

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई उड़ाने भरने के बाद असम के कार्बी आंगलोंग जिले में अचानक रडार से गायब हो गया। विमान की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Sukhoi Su-30MKI- India TV Hindi
सुखोई 30 Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का सुखोई 30 MKi फाइटर जेट उड़ाने भरने के बाद रडार से गायब हो गया है। विमान के चालक से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। विमान की तलाश में वायुसेना ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। विमान इसी इलाके में रडार से अचानक गायब हो गया। 

आखिरी बार शाम 7.42 बजे हुआ था संपर्क

भारतीय वायुसेना की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि  Su-30 MKI एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में आया था। उसके बाद विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है।

ताकतवार लड़ाकू विमान है सुखोई 30 एमकेआई

बता दें कि सुखोई 30 एमकेआई विमान भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी माना जाने वाला एक ताकतवार लड़ाकू विमान है। यह विमान हवा से हवा में युद्ध, हवा से जमीन पर हमला और समुद्री अभियानों में समान रूप से सक्षम है। इसमें दो शक्तिशाली इंजन लगे हैं और इसे उड़ाने के लिए दो पायलटों की जरूरत होती है। यह विमान हवा में ऐसे करतब दिखा सकता है जो अन्य विमानों के लिए असंभव है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत