1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिक्किम में सेना ने मौत के मुंह में फंसे 500 पर्यटकों को कुछ इस तरह निकाला, देखें- वीडियो

सिक्किम में सेना ने मौत के मुंह में फंसे 500 पर्यटकों को कुछ इस तरह निकाला, देखें- वीडियो

 Published : Feb 22, 2024 09:06 am IST,  Updated : Feb 22, 2024 09:17 am IST

सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया।

पर्यटकों को बचाती सेना- India TV Hindi
पर्यटकों को बचाती सेना Image Source : INDIAN ARMY

भारतीय सेना ने सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथुला में भारी बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बुधवार को बचा लिया। सेना ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया।

पर्यटकों की सेना ने की मदद

इसमें कहा गया है कि त्रिशक्ति कोर के जवानों को बचाव के लिए वहां भेजा गया और उन्होंने फंसे हुए पर्यटकों को मदद प्रदान की। बयान में कहा गया है कि पर्यटकों को गर्म भोजन और त्वरित चिकित्सा प्रदान की गई व उन्हें सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराया गया।  

भारी बर्फबारी से फंस गए थे लोग

भारतीय सेना की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अचानक भारी बर्फबारी के कारण, 21 फरवरी को पूर्वी सिक्किम के नाथू-ला में 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए। सेना के जवाब जीरो से भी नीचे तापमान में बहादुरी का परिचय देते हुए पर्यटकों को बचाया।  

लोगों की रक्षा के लिए सेना रहती है तैयार

बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए, नागरिक प्रशासन और लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है। यह बचाव अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की भलाई दोनों के लिए भारतीय सेना के समर्पण को उजागर करता है। नागरिक, अप्रत्याशित चुनौतियों और आपात स्थितियों का जवाब देने के लिए अपनी तत्परता दिखाते हैं। फंसे हुए पर्यटकों की सफल निकासी विभिन्न क्षमताओं में राष्ट्र की सेवा करने के लिए सेना की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में कार्य करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत