1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडियन कोस्ट गार्ड ने पानी के अंदर फहराया तिरंगा, VIDEO में देखें कैसे हुआ ये कमाल!

इंडियन कोस्ट गार्ड ने पानी के अंदर फहराया तिरंगा, VIDEO में देखें कैसे हुआ ये कमाल!

 Published : Aug 13, 2024 10:53 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 10:58 pm IST

इंडियन कोस्ट गार्ड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पानी के अंदर तिरंगा फहराया और राष्ट्र भावना एवं एकता को बेहद ही यादगार तरीके से प्रदर्शित किया।

Indian Coast Guard, Indian Coast Guard Tiranga- India TV Hindi
इंडियन कोस्ट गार्ड ने पानी के अंदर तिरंगा फहराया। Image Source : X.COM/INDIACOASTGUARD

नई दिल्ली: देशभर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारी की जा रही है और लोग अपने-अपने तरीके से इसे यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच इंडियन कोस्ट गार्ड ने भी बहुत ही खास अंदाज में तिरंगा फहराया है और इसका वीडियो भी सामने आ गया है। दरअसल, कोस्ट गार्ड की तरफ से लक्षद्वीप में पानी के अंदर तिरंगा फहराया गया। सरकार के अलग-अलग विभाग इन दिनों अपने अंदाज में आजादी के जश्न को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं, और इंडियन कोस्ट गार्ड ने भी उसी दिशा में एक शानदार कोशिश की है।

राष्ट्र भावना और एकता का हुआ अनोखा प्रदर्शन

बता दें कि भारतीय तटरक्षक के लक्षद्वीप जिला मुख्यालय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पानी के अंदर तिरंगा फहराया गया। भारतीय कोस्ट गार्ड के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र भावना और एकता को प्रदर्शित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक बल कई आयोजन करा रही है। इसी के अंतर्गत गांधीनगर क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसके अलावा कोच्चि और बेपोर में भारतीय नौसेना की एक यूनिट ने अनाथालय का दौरा किया और मछुआरों के साथ विशेष सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया।

नौसेना एयर एन्क्लेव की दीवारें तिरंगे से हुईं रोशन

सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम में ध्वज वितरण और समुद्र में सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। कोच्चि के भारतीय नौसेना एयर एन्क्लेव की दीवारों पर तिरंगा रोशन किया गया। बता दें कि 78वें स्वतंत्रता दिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सभी राज्यों में 15 अगस्त के लिए विशेष तैयारी की जा रही है और लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस कैंपेन का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहराना और लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत