1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, करोड़ों देशवासियों से भी कर रहे अपील, जानें वजह

पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, करोड़ों देशवासियों से भी कर रहे अपील, जानें वजह

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 09, 2024 09:30 am IST,  Updated : Aug 09, 2024 11:38 am IST

पीएम मोदी ने अपनी प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है।

PM Modi- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होते हुए अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। उन्होंने प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगे की फोटो लगा दी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्होंने करोड़ों देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के साथ लिखा "इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही आइए हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफ्राइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी यही आग्रह करता हूं कि आप भी मेरे साथ मिलकर हमारे तिरंगे का जश्न मनाएं। और हां, अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर जरूर शेयर करें।

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो 

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में भी बताया है, जो देश की आजादी में मील का पत्थर साबित हुआ। पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आंदोलन के बारे में जानकारी दी है। यह वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि। यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण क्षण था।"

क्या है हर घर तिरंगा अभियान ?

पीएम मोदी ने 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत देश के 20 करोड़ घरों की छतों पर तिरंगा फहराए जाने की बात कही गई थी। सरकार ने इस अभियान पर काफी खर्च किया था और इससे पहले झंडा फहराने के नियम भी बदले थे। नियम में बदलाव के बाद रात में भी तिरंगा फहराने की अनुमति दी गई थी।

क्या था भारत छोड़ो आंदोलन ?

8 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का आह्वान किया था। उन्होंने मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया। यह आंदोलन देश की आजादी के संघर्ष में सफल प्रयास साबित हुआ और देश को आजादी मिली। इस दौरान कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी। इसी के बारे में पीएम मोदी ने भी अपने वीडियो में बात की है।

यह भी पढ़ें-

 Video: बिहार में एक और पुल बनने से पहले बहा, जनता के 5 करोड़ स्वाहा

90 लाख की FD के लालच में 82 साल के बुजुर्ग की हत्या, बैंक मैनेजर समेत 5 लोगों ने फिल्मी स्टाइल में रची साजिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत