1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, गदगद हुए पीएम नरेंद्र मोदी, कही ये बात

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, गदगद हुए पीएम नरेंद्र मोदी, कही ये बात

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 08, 2024 07:45 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 07:56 pm IST

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की इस जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह ऐसी उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।

Indian hockey team won bronze medal in Paris Olympics PM Narendra Modi was overjoyed said this- India TV Hindi
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल Image Source : PTI

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन की हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में आमने-सामने थी। इस मैच को भारतीय हॉकी टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। साल 2020 में भी भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है।"

अमित शाह ने की तारीफ 

उन्होंने कहा कि उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावन की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और फ्लेक्सीबिलिटी दिखाई है। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, क्या शानदार प्रदर्शन है! पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपका दमदार प्रदर्श और बेदाग खेल भावना इस खेल के लिए एक नया उत्साह बनाएगी। आपकी उपलब्धि नें तिरंगा का गौरव बढ़ाया है। 

योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "जय हो! पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया! आप हमारे चैंपियन हैं। भारत को आप पर गर्व है।" वहीं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के लिए गर्व का पल, क्योंकि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस 2024 में कांस्य पदक जीता। प्रत्येक खिलाड़ी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के लिए बधाई। यह जीत एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और आपकी प्रतिभा का जश्न है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत