1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बना रहे हैं वीकेंड में बीच पर जाने का प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर, समुद्र विज्ञान केंद्र ने दी है सख्त चेतावनी

बना रहे हैं वीकेंड में बीच पर जाने का प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर, समुद्र विज्ञान केंद्र ने दी है सख्त चेतावनी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 03, 2024 06:07 pm IST,  Updated : May 03, 2024 06:07 pm IST

कलक्कदल के कारण केरल और तमिलनाडु में समुद्र के किनारे तूफान आने की चेतावनी दी गई है। लोगों को समुद्र तट से दूर रहने के लिए कहा गया है और मछुआरों को अपना सामान तट से दूर सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

Kerala beach- India TV Hindi
केरल में 4-5 मई को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है Image Source : PTI

देश में गर्मी का कहर जारी है और मौसम की मार से बचने के लिए लोग पहाड़ों पर या समुद्र के किनारे छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। अगर आप भी इस वीकेंड छुट्टी मनाने के लिए समुद्र के किनारे जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। समुद्र विज्ञान केंद्र ने केरल और तमिलनाडु के समुद्र तट को लेकर सख्त चेतावनी दी है। कलक्कदल के कारण इन दोनों राज्यों में समुद्र के किनारे तूफान आने की चेतावनी दी गई है। शनिवार तड़के से लेकर रविवार देर रात तक दोनों राज्यों में समुद्र के किनारे बड़ी लहरें और तूफान की आशंका है। 

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) के अनुसार केरल और तमिलनाडु के समुद्र तटों पर शनिवार और रविवार के दिन तूफान के साथ तेज लहरें चलने की आशंका है। शनिवार तड़के 2.30 बजे से लेकर रविवार रात 11.30 बजे तक दोनों राज्यों में समुद्र तट पर जाना खतरे से खाली नहीं है।

मछुआरों को चेतावनी

मछुआरों और समुद्र तट के करीब रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है। तेज लहरों के कारण समुद्र के किनार की जमीन में कटाव होने की भी आशंका है। मछुआरों को कहा गया है कि मछली पकड़ने के जहाज किनारों पर मजबूती से बांधकर रखें और इस बात का ध्यान रखें कि जमीन का कटाव होने पर भी उनके जहाज सुरक्षित रहें। समुद्र विज्ञान केंद्र ने यह भी कहा कि दो जहाजों को एक दूसरे से दूर रखने पर टकराव की आशंका कम होगी और नुकसान का खतरा भी नहीं रहेगा। 

10 बजे तक बीच खाली करने का आदेश

मछली मारने के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी सामान को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है। समुद्री के किनारे जाने पर या समुद्र में कोई भी काम करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। समुद्र के किनारे सभी बीच से लोगों को शुक्रवार रात 10 बजे तक बाहर निकालने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत