1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय रेलवे ने अपने नाम दर्ज किया एक और कीर्तिमान, नए पम्बन रेलवे पुल पर सफल हुआ ट्रायल रन

भारतीय रेलवे ने अपने नाम दर्ज किया एक और कीर्तिमान, नए पम्बन रेलवे पुल पर सफल हुआ ट्रायल रन

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 06, 2024 09:36 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 09:36 pm IST

रामेश्वरम में बने नए पम्बन ब्रिज पर OHE यानी ओवर हेड इक्विमेंट का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।

नए पम्बन रेलवे पुल पर सफल हुआ ट्रायल रन- India TV Hindi
नए पम्बन रेलवे पुल पर सफल हुआ ट्रायल रन Image Source : INDIA TV

भारतीय रेलवे ने आज यानी 6 अगस्त 2024 को एक नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया है। आज भारतीय रेलवे द्वारा बनाए गए पम्बन ब्रिज पर OHE का सफल परीक्षण हुआ। लिफ्ट स्पैन मैकेनिज्म के कार्यों के पूरा होने के बाद दक्षिणी रेलवे ने नए बने पम्बन रेलवे ब्रिज पर OHE टावर कार चलाकर ट्रायल किया जो सफलतापुर्वक पूरा हुआ। यह ट्रायल रामेश्वरम स्टेशन तक किया गया। आपको बता दें कि पीछले महीने जुलाई के अंत में इस नए पुल पर सेंटर लिफ्ट स्पैन का इंस्टालेशन हो गया था। इस काम के बाद पटरियां बिछाने का काम बचा था जिसे पिछले सप्ताह पूरा कर दिया गया। ब्रिज पर पटरियों के बिछने के बात आज ट्रायल हुआ। आपको यह भी बता दें कि 2022 के बाद आज पम्बन पुल पर OHE टावर कार संचालित किया गया।

रेल मंत्री ने दी यह जानकारी

पम्बन ब्रिज पर हुए ट्रायल की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्रायल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'नया पम्बन रेलवे ब्रिज- हमारे इंजीनियरों और तकनीशियनों की अविश्वसनीय क्षमताओं का प्रमाण है।'

2022 में बंद हो गया था पुराना पम्बन ब्रिज

आपको बता दें कि पुराने पम्बन रेलवे समुद्री ब्रिज पर ट्रेन की सेवाओं को साल 2022 के दिसंबर में निलंबित कर दिया गया था। इसके पीछे का कारण पुल कंपन का होना था। दरअसल IIT मद्रास के विशेषज्ञों की टीम ने अपनी एक निगरानी में पाया कि ट्रेन की आवाजाही के दौरान पुल में अत्यधिक कंपना हो रहा है। इसके बाद पुराने पुल को 2022 के दिसंबर में रेल परिचालन के लिए बंद कर दिया गया था।

2019 में शुरू हुआ था नए पम्बन पुल का निर्माण

पुराना पम्बन ब्रिज जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था उसके पास नए पम्बन पुल का निर्माण साल 2019 में ही शुरू हो गया था। और अब कार्य पूरा होने के बाद आज इस पर ट्रायल किया गया जो सफलतापुर्वक पूरा हुआ। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ओएचई टावर कार के साथ पहले ट्रायल रन की सफलता के बाद आने वाले दिनों में माल वाहक और खाली डिब्बों के साथ और ट्रायल रन किए जाने की संभावना है।

(अनामिका गौर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

गौतस्करी के लिए तस्करों ने अपनाया नया हथकंडा, गाड़ी को बनाया एंबुलेंस मगर पुलिस के आगे हो गए फेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत