1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा घूमना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं भारतीय, मनाली दूसरे नंबर पर- सर्वे

गोवा घूमना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं भारतीय, मनाली दूसरे नंबर पर- सर्वे

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2022 12:32 pm IST,  Updated : Jan 16, 2022 12:33 pm IST

भारतीय अंतरराष्ट्रीय के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों पर जाना पसंद करेंगे। गोवा भारतीय यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। ओयो ट्रैवलोपीडिया के सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। सर्वे के अनुसार, गोवा के बाद भारतीयों का दूसरा पसंदीदा स्थान मनाली है।

मनाली के मॉल रोड पर पर्यटक- India TV Hindi
मनाली के मॉल रोड पर पर्यटक Image Source : PTI

Highlights

  • 61 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे घरेलू गंतव्यों पर छुट्टियां बिताने जाना चाहेंगे
  • पसंदीदा पर्यटक स्थलों की बात है, गोवा पहले स्थान पर रहा है
  • एक-तिहाई लोगों ने कहा कि वे गोवा जाना चाहेंगे

इस साल भारतीय अंतरराष्ट्रीय के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों पर जाना पसंद करेंगे। गोवा भारतीय यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। ओयो ट्रैवलोपीडिया के सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। सर्वे के अनुसार, गोवा के बाद भारतीयों का दूसरा पसंदीदा स्थान मनाली है। ओयो ट्रैवलोपीडिया ओयो का वार्षिक उपभोक्ता सर्वे है। इसमें ओयो के प्रयोगकर्ताओं के बीच उनकी यात्रा के पसंदीदा स्थलों की जानकारी ली जाती है। 

सर्वे में 61 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे घरेलू गंतव्यों पर छुट्टियां बिताने जाना चाहेंगे। वहीं 25 प्रतिशत ने कहा था कि वे घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थलों की यात्रा भी करना चाहेंगे। हालांकि, भारतीय यात्रा को लेकर रोमांचित हैं, लेकिन महामारी के बीच सुरक्षा अब भी उनके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। 

80 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सुरक्षा उनके लिए चिंता का विषय है। हालांकि, इसके साथ ही उनका मानना है कि टीके की बूस्टर खुराक से यात्रा की उम्मीदें बेहतर होंगी। जहां तक पसंदीदा पर्यटक स्थलों की बात है, गोवा पहले स्थान पर रहा है। एक-तिहाई लोगों ने कहा कि वे गोवा जाना चाहेंगे। उसके बाद क्रमश: मनाली, दुबई, शिमला और केरल का नंबर आता है। 

ओयो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन की बात की जाए, तो भारतीय मालदीव, पेरिस, बाली और स्विट्जरलैंड जाना चाहेंगे। सर्वे में शामिल 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाना चाहेंगे। 19 प्रतिशत का कहना था कि वे अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करेंगे। वहीं, 12 प्रतिशत ने अकेले यात्रा पर जाने की इच्छा जताई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत