1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-देवघर की इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हडकंप, लखनऊ डायवर्ट किया गया प्लेन

दिल्ली-देवघर की इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हडकंप, लखनऊ डायवर्ट किया गया प्लेन

 Published : Feb 20, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 04:56 pm IST

इस घटना के बारे में विमानन कंपनी इंडिगो ने बयान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली से देवगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को बम की धमकी मिलके के बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया।

Indigo flight- India TV Hindi
इंडिगो Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो के प्लेन में बम की सूचना मिली। जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। जहां प्लेन की जांच की गई। इस जांच के दौरान प्लेन में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, जिसके बाद प्लेन को देवघर के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस मामले में अभी आगे की जांच चल रही है।  

इंडिगो ने जारी किया बयान 

इस घटना के बारे में विमानन कंपनी इंडिगो ने बयान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली से देवगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को बम की धमकी मिलके के बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को टेकऑफ़ के लिए मंजूरी दे दी गई। जांच में सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन कर रहे हैं। 

10 जनवरी को गुजरात में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर गोवा जा रही फ्लाइट की 10 जनवरी को इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बम होने की खबर के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। ये फ्लाइट मॉस्को से गोवा जा रही थी। फ्लाइट में कुल 236 यात्री थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया था और सभी सुरक्षित थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत