1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. “यह सरासर झूठ है, इसमें जरा भी सच्चाई नहीं", विदेश यात्रा पर नहीं लगेगा टैक्स, PM Modi ने किया ट्वीट

“यह सरासर झूठ है, इसमें जरा भी सच्चाई नहीं", विदेश यात्रा पर नहीं लगेगा टैक्स, PM Modi ने किया ट्वीट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 15, 2026 10:54 pm IST,  Updated : May 16, 2026 12:00 am IST

यह सरासर झूठ है और इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेशी यात्रा पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध लगाने या टैक्स लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

पीएम मोदी - India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया में संकट के कारण तेल की कीमतों में उछाल के मद्देनजर सरकार विदेशी यात्रा पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने एक्स  (X) पर एक पोस्ट में लिखा, जिसमें पीएम ने बताया, “यह सरासर झूठ है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेशी यात्रा पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए ‘व्यापार करने में आसानी’ और ‘जीवन जीने में आसानी’ को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” 

एक समाचार चैनल की रिपोर्ट में विदेश यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाए जाने को लेकर बड़ा दावा दिया गया था। इस रिपोर्ट में  बताया गया कि सरकार विदेश यात्रा पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने पर विचार कर रही है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इन खबरों को रिट्वीट कर इसे पूरी तरह गलत बता दिया। पीएम मोदी की तरफ से यह साफ कर दिया गया कि विदेश यात्रा को हतोत्साहित करने या उस पर अतिरिक्त बोझ डालने की कोई योजना नहीं है।


रिपोर्ट में कही गई बात को पीएम मोदी ने किया खारिज

इस रिपोर्ट में कहा गया था कि विदेश यात्रा पर टैक्स या प्रतिबंध लगाने का यह प्रस्ताव काफी चर्चा में है और इसे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, आयात लागत और युद्ध से जुड़े आर्थिक दबाव को संभालने के लिए अस्थायी रूप से लागू किया जा सकता है। इसके साथ ही  इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि यह टैक्स एक साल के लिए लगाया जा सकता है और इससे मिलने वाली राशि सीधे केंद्र सरकार के खाते में जाएगी। हालांकि, वित्त मंत्रालय की ओर से इस रिपोर्ट को लेकर उस समय कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। लेकिन पीएम मोदी ने इस मामले में खुद सामने आकर इसकी जानकारी दी कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, ये रिपोर्ट सरासर झूठ है। 

ये भी पढ़ें:
सुप्रीम कोर्ट में हर सप्ताह 2 दिन होगी वर्चुअल सुनवाई, ईंधन बचाने के लिए बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत