1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2021 08:20 am IST,  Updated : Dec 31, 2021 08:20 am IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद (फाइल फोटो) Image Source : PTI

Highlights

  • एक आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई
  • मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ श्रीनगर के पांठाचौक इलाके में हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है। राथर जेवान में हुए आतंकी हमले में भी था। उन्होंने बताया कि जेवान आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत