1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JK: कठुआ के बिलावर में भयानक सड़क हादसा, 5 लोगों की गई जान

JK: कठुआ के बिलावर में भयानक सड़क हादसा, 5 लोगों की गई जान

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jan 21, 2023 10:05 am IST,  Updated : Jan 21, 2023 11:01 am IST

जम्मू और कश्मीर के कठुआ से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कठुआ के बिलावर क्षेत्र के धानु पैरोल गांव में कल रात ये रोड एक्सीडेंट हुआ है।

जम्मू कश्मीर के कठुआ में सड़क हादसा- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के कठुआ में सड़क हादसा Image Source : ANI

जम्मू और कश्मीर के कठुआ से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कठुआ के बिलावर क्षेत्र के धानु पैरोल गांव में कल रात ये रोड एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि कल रात एक यात्री वाहन गहरी खाई में जा गिरा। कठुआ पुलिस ने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कठुआ के बिलावर इलाके के सिला गांव में एक मिनी बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद मिनी बस खाई में गिर गई, इससे 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया, अस्पताल ले जाते समय एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई। बस मोंडली से धनु परोल गांव जा रही थी।

सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी बस

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार देर रात एक मिनी बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शाम को बिल्लावर के सिला गांव में उस समय हुई जब चालक ने एक मोड़ पर निजी बस से कंट्रोल खो दिया। पुलिस के मुताबिक, बस मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने एक 60 साल की महिला सहित 4 लोगों को घटनास्थल पर मृत पाया, जबकि 16 अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की बाद में मौत हो गई। 

महाराष्ट्र में बस पलटने से दो लोगों की मौत
वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में गुरुवार को एक बस के पलट जाने से 2 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये थे। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। अधिकारी के मुताबिक, मुंबई से 480 किलोमीटर दूर कंकावली में गड नदी पुल के पास एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस से अपना कंट्रोल खो दिया। अधिकारी ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे और बस पुणे से गोवा जा रही थी। अधिकारी के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत