1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2021 11:01 am IST,  Updated : Dec 15, 2021 11:01 am IST

सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात पुलवामा जिले के राजपुरा इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया, उसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर - India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर  Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • पुलवामा के राजपुरा इलाके में घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने की फायरिंग
  • सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात पुलवामा जिले के राजपुरा इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया, उसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, अभियान अभी जारी है। मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत