1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़, चीनी पिस्तौल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़, चीनी पिस्तौल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2022 09:24 am IST,  Updated : Apr 04, 2022 09:27 am IST

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किये गये हथियार और गोला-बारूद में दो एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 63 गोलियां, एक 223 बोर की एके आकार की बंदूक, उसकी दो मैगजीन तथा 20 गोलियां और एक चीनी पिस्तौल शामिल है।

पुंछ में आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़- India TV Hindi
पुंछ में आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़ Image Source : ANI

Highlights

  • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़
  • चीनी पिस्तौल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित एक गांव में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नूरकोट गांव में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किये गये हथियार और गोला-बारूद में दो एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन और  63 गोलियां, एक 223 बोर की एके आकार की बंदूक, उसकी दो मैगजीन तथा 20 गोलियां और एक चीनी पिस्तौल शामिल है। 

अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर रविवार देर शाम अभियान चलाया गया, हालांकि इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इनपुट-भाषा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत