1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Japanese Woman: भारत से करती हूं प्यार, अद्भुत देश है यह, होली पर बदसलूकी के बाद बड़ी बात कह गई जापानी महिला

Japanese Woman: भारत से करती हूं प्यार, अद्भुत देश है यह, होली पर बदसलूकी के बाद बड़ी बात कह गई जापानी महिला

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 12, 2023 08:22 am IST,  Updated : Mar 12, 2023 08:22 am IST

जापानी महिला द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को हटा लिया गया है। जापानी महिला ने वीडियो से आहत हुए लोगों से माफी मांगते हुए कहा है कि उसके साथ होली पर चाहे जो कुछ भी हुआ हो लेकिन भारत से उन्हें बहुत लगाव व प्यार है।

Japanese Woman Harassed on holi festival japani women tweeted and said india is fascinating and i lo- India TV Hindi
होली में बदसलूकी के बाद जापानी महिला ने कही ये बात.. Image Source : TWITTER

Japanese Woman Harassed: होली के त्योहार पर दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में कुछ युवकों द्वारा एक जापानी महिला को रंग लगाने के साथ बदसलूकी की गई थी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद अब पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि अब जापानी महिला द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को हटा लिया गया है। जापानी महिला ने वीडियो से आहत हुए लोगों से माफी मांगते हुए कहा है कि उसके साथ होली पर चाहे जो कुछ भी हुआ हो लेकिन भारत से उन्हें बहुत लगाव व प्यार है।

किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं..

शनिवार के दिन जापानी महिला ने जापानी भाषा में ट्वीट करते हुए अपने पोस्ट में लिखा वीडियो को उन्होंने ने ही पोस्ट किया था। लेकिन जब वह वीडियो वायरल हो गया तो उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। महिला ने जापानी में लिखा- मैं पूरी ईमानदारी से वीडियो से आहत लोगों से माफी मांगती हूं। महिला ने कहा कि वीडियो उसके एक जापानी दोस्त ने गलती से बना लिया है। उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अपने लंबे ट्विटर थ्रेड में महिला ने पुलिस कार्रवाई पर भरोसा भी जताया है।

जापानी महिला बोली- भारत है अद्भुत देश

जापानी महिला ने लिखा कि होली एक अद्भुत और मजेदार पारंपरिक त्योहारा है, जिसमें लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मेरी विडियो से किसी में कुछ गलत संदेश गया है तो मैं माफी मांगना चाहती हूं। हालांकि मैं भारत के सकारात्मक पहलुओं को ही दिखाना चाहती थी। महिला ने कहा कि यह एक अद्भुत देश है। अगर इस तरह की घटना होती है तो आप इससे नफरत नहीं कर सकते हैं। महिला ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करने का वादा किया है। मैं उम्मीद करती हूं कि अगले साल होली के समय महिलाओं के उत्पीड़न में कमी आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत