1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अजगर को माला की तरह गर्दन में लटका रखा था, बन आई जान पर, बेटे और दोस्तों ने कराया आजाद

अजगर को माला की तरह गर्दन में लटका रखा था, बन आई जान पर, बेटे और दोस्तों ने कराया आजाद

 Published : Nov 10, 2022 10:44 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 10:44 pm IST

शख्स ने अजगर को पकड़कर अपनी गर्दन में माला की तरह लटका लिया, लेकिन थोड़ी ही देर में अजगर ने उसके गर्दन को बुरी तरह जकड़ लिया।

अजगर ने शख्स की गर्दन...- India TV Hindi
अजगर ने शख्स की गर्दन बुरी तरह जकड़ी Image Source : SOCIAL MEDIA

रांची: अजगर को गले में माला की तरह लटकाने की कोशिश में एक शख्स की जान पर बन आई। अजगर ने शख्स की गर्दन बुरी तरह जकड़ ली। गनीमत यह रही कि शख्स के बेटे और उसके दोस्तों ने किसी तरह उसे अजगर की चंगुल से आजाद कर उसकी जान बचा ली। घटना झारखंड के गढ़वा की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मछली पकड़ने गया था शख्स, गले पड़ गया अजगर

घटना बुधवार शाम की है। गढ़वा थाना क्षेत्र की परिहारा पंचायत के कीतासोती खुर्द गांव निवासी बिरजालाल राम गांव के पास स्थित नहर में मछली मारने गया था। मछली उसके हाथ आई या नहीं, यह तो पता नहीं लेकिन नहर के पास एक अजगर को देखकर उससे खिलवाड़ की कोशिश में वह उसकी चंगुल में बुरी तरह फंस गया था। ग्रामीणों के अनुसार बिरजालाल शराब के नशे में था। उसने अजगर को पकड़कर अपनी गर्दन में माला की तरह लटका लिया, लेकिन थोड़ी ही देर में अजगर ने उसके गर्दन को बुरी तरह जकड़ लिया।

15 मिनट के संघर्ष के बाद अजगर के कब्जे से कराया मुक्त
बिरजालाल ने जान बचाने की गुहार लगाई तो उसका पुत्र रंजीत और उसके दो दोस्त मदद के लिए दौड़े। लगभग 15 मिनट के संघर्ष के बाद उसे अजगर के कब्जे से मुक्त करा लिया गया। बिरजालाल को हल्की चोट भी आई है और गांव में ही उसका इलाज कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत