1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand News: झारखंड में 12 साल के हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, दांत गायब हुए

Jharkhand News: झारखंड में 12 साल के हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, दांत गायब हुए

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 17, 2022 02:52 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 02:52 pm IST

Jharkhand News: डॉ मनोज ने बताया कि हाथी के विसरा को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाथी की मौत दो से तीन दिन पूर्व हुई है।

 elephant- India TV Hindi
elephant Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • 12 साल के हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप
  • हाथी के शव से दांत गायब होने की चर्चा
  • 2-3 पहले हुई हाथी की मौत

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले में मांडू प्रखंड के बसंतपुर जंगल में शुक्रवार को 12 वर्षीय एक जंगली हाथी का शव मिला जिसके दांत गायब हैं। रामगढ़ वन मंडल के मंडलीय वन अधिकारी वेद प्रकाश कंबोज ने बताया कि ग्रामीण जब जंगल में लकड़ी चुनने पहुंचे तो शुक्रवार को हाथी का शव देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद मंडलीय वन अधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, रेंजर मांडू सुरेश राम, डॉ मनोज कुमार झा आदि मौके पर पहुंचे और पाया कि शव से दोनों दांत गायब हैं। 

2-3 पहले हुई हाथी की मौत

डॉ मनोज ने बताया कि हाथी के विसरा को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाथी की मौत दो से तीन दिन पूर्व हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हाथी की मौत की वजह वायरल संक्रमण हो सकता है, लेकिन शिकार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट होगी। कंबोज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जिससे हाथी के मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। झारखंड में पिछले तीन माह में ही तीन हाथियों के शव बरामद किये जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत