1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand News: चारा घोटाले में लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने 59 साल की उम्र में रचाई शादी, इतने साल छोटी हैं उनकी दुल्हन

Jharkhand News: चारा घोटाले में लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने 59 साल की उम्र में रचाई शादी, इतने साल छोटी हैं उनकी दुल्हन

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 05, 2022 02:03 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 02:53 pm IST

Jharkhand News: जज श‍िवपाल सिंह गोड्डा के प्रथम जज हैं और बीते तीन साल से इस पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनका नाम उस वक्त खूब चर्चा में रहा था, जब उन्होंने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के केस में सजा सुनाई थी। लालू इस समय जमानत पर बाहर हैं।

Jharkhand - India TV Hindi
Jharkhand Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने 59 साल की उम्र में रचाई शादी
  • जज की उम्र 59 साल है और उनकी प्रेमिका की उम्र 50 साल है
  • नूतन भी कानून के पेशे से संबंध रखती हैं और वह पेशे से वकील हैं

Jharkhand News: हमने कई बार ऐसी प्रेम कहानियां सुनी हैं, जहां उम्र के बंधन तोड़ते हुए लोगों ने अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ शादी रचाई। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है, वह इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि एक जज साहेब ने ऐसा किया है। ये वही जज हैं, जिन्होंने चारा घोटाले मामले में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई थी। जज श‍िवपाल स‍िंह ने 59 साल की उम्र में अपनी प्रेम‍िका नूतन त‍िवारी के साथ झारखंड के गोड्डा जिले में शादी की है। 

लालू को सुनाई थी सजा

जज श‍िवपाल सिंह गोड्डा के प्रथम जज हैं और बीते तीन साल से इस पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनका नाम उस वक्त खूब चर्चा में रहा था, जब उन्होंने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के केस में सजा सुनाई थी। लालू इस समय जमानत पर बाहर हैं।

इतनी छोटी हैं जज की दुल्हन

जज शिवपाल सिंह ने अपनी प्रेमिका नूतन तिवारी से शादी की है। जज की उम्र 59 साल है और उनकी प्रेमिका की उम्र 50 साल है। नूतन भी कानून के पेशे से संबंध रखती हैं और वह पेशे से वकील हैं। उनकी पहली मुलाकात जज साहेब से गोड्डा कोर्ट परिसर में हुई थी। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। 

नूतन के पहले पति का हो चुका है निधन

पेशे से वकील नूतन तिवारी के पति का निधन कुछ साल पहले हो चुका है। वहीं जज शिवपाल की पत्नी का निधन करीब 20 साल पहले हुआ था। जज शिवपाल के दो बेटे हैं और नूतन का एक बेटा है। परिवार की सहमति होने के बाद दोनों ने शादी की है। वकील नूतन तिवारी बीजेपी से जुड़ी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत