1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में मिलती थी सिक्योरिटी! सादे कपड़ों में AK-47 लेकर पीछे चलते नजर आए गार्ड

VIDEO: ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में मिलती थी सिक्योरिटी! सादे कपड़ों में AK-47 लेकर पीछे चलते नजर आए गार्ड

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 26, 2025 11:58 am IST,  Updated : May 26, 2025 12:10 pm IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा पर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब उसको लेकर ये जानकारी सामने आई है कि ज्योति को पकिस्तान में सिक्योरिटी मिलती थी।

Jyoti Malhotra- India TV Hindi
आरोपी ज्योति मल्होत्रा पर लगातार नए खुलासे Image Source : VIDEO SCREENGRAB

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल एक विदेशी कंटेंट क्रिएटर और ज्योति मल्होत्रा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ज्योति के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर फिर सवाल उठे हैं। 

ज्योति को पकिस्तान में मिलती थी सिक्योरिटी!

वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि ज्योति के पीछे सादे कपड़ों में AK-47 के साथ सुरक्षाकर्मी चल रहे हैं। ये वीडियो एक स्कॉटिश यूट्यूबर के द्वारा बनाया गया है, जिसमें ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान की एक पब्लिक लोकेशन पर नजर आ रही हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ज्योति के साथ 6 से 7 लोग दिखाई दे रहे हैं, जो पाकिस्तानी सिक्योरिटी पर्सनल बताए जा रहे हैं। 

इन लोगों के हाथों में AK-47 जैसे हथियार हैं और ये सभी सेमी फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये सभी गार्ड्स ज्योति को VIP जैसी सुरक्षा दे रहे हैं। वीडियो में स्कॉटिश यूट्यूबर ने खुद इस पर हैरानी जताई और कहा, एक रेगुलर यूट्यूबर के लिए इतनी हैवी सिक्योरिटी देखकर मैं हैरान रह गया।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़ा होता है कि क्या ज्योति सिर्फ एक ट्रैवल व्लॉगर हैं या उनके पीछे कोई और एजेंडा है? आखिर ज्योति को पाकिस्तान में इतने हाई-प्रोफाइल प्रोटेक्शन की जरूरत क्यों पड़ी? सवाल ये भी खड़ा होता है कि वीडियो में दिख रहे सिक्योरिटी पर्सनल्स क्या वाकई में सरकारी एजेंसियों से हैं, या ये कोई प्राइवेट बाउंसर्स हैं जिन्हें केवल दिखावे के लिए तैनात किया गया है?

कौन है ज्योति मल्होत्रा?

ज्योति मल्होत्रा एक भारतीय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर है, जो हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल 'Travel With Jo' के माध्यम से ट्रैवल व्लॉग बनाती है और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उसके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। उसने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए तक की पढ़ाई की है और उसकी उम्र 33 वर्ष (2025 तक) है। वह अविवाहित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत