1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान महिला ने फेंकी ये चीज, देखें VIDEO

कर्नाटक: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान महिला ने फेंकी ये चीज, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 30, 2023 08:50 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 09:10 pm IST

कर्नाटक में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मैसूर में पीएम मोदी जब रोड शो कर रहे थे, इसी दौरान ये चूक हुई। पीएम मोदी के ऊपर एक महिला ने मोबाइल फेंक दिया। हालांकि ये मोबाइल पीएम को नहीं लगा।

PM Modi - India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : PTI

मैसूर: कर्नाटक में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मैसूर में पीएम मोदी जब रोड शो कर रहे थे, इसी दौरान ये चूक हुई। रोड शो के दौरान एक महिला ने पीएम मोदी के ऊपर मोबाइल फेंक दिया। जिस समय ये वाकया हुआ, उस समय पीएम मोदी बीजेपी नेताओं के साथ रथ पर सवार थे और जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। अचानक हुई ये घटना मीडिया के कैमरों में भी कैद हो गई। हालांकि ये मोबाइल पीएम मोदी को नहीं लगा और उनके ठीक सामने गिरा।

पुलिस ने दी सफाई

इस मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि ये सुरक्षा में चूक का मामला नहीं है। रोड शो में एक महिला ने फूल के साथ गलती से मोबाइल फेंक दिया था। पुलिस ने जांच के बाद महिला को फोन वापस कर दिया। 

बता दें कि ये वाकया उस वक्त हुआ, जब प्रधानमंत्री मोदी के मैसूर के रोड शो के दौरान लोग उन पर फूलों की बारिश कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने अपने हाथ से मोबाइल उनकी तरफ फेंका। इस दौरान काफी संख्या में वहां लोग थे। सुरक्षा व्यवस्था भी काफी सख्त थी।

हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान एक शख्स ने उनके बीच पहुंचने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें: 

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मौजूदगी में करीब 95 लोगों ने किया धर्म परिवर्तन, पहले अपना लिया था ईसाई धर्म 

दिल्ली के तुगलकाबाद में गरजा बुलडोजर, कई दुकानों को तोड़ा गया, देखें VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत